शुक्रवार, 14 अगस्त को दरेसी ग्राउंड में आयोजित होने वाले ‘एक शाम भोले बाबा के नाम’ कार्यक्रम को लेकर लुधियाना ट्रैफिक पुलिस ने पार्किंग और ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। कार्यक्रम के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।
प्लान के अनुसार जालंधर बाईपास, सलेम टाबरी पेट्रोल पंप, पुली घोड़ी बाबा और विश्वकर्मा चौक की ओर से आने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं। इन स्थानों पर कुछ मार्गों से केवल हल्के वाहनों को आवाजाही की अनुमति रहेगी।
बसों और कारों के लिए अलग पार्किंग
कार्यक्रम में आने वाली बसों के लिए एसडीपी कॉलेज और कपूर अस्पताल के पास पार्किंग निर्धारित की गई है। कार पार्किंग के लिए कमला लोहिया कॉलेज ग्राउंड, एमटीएस कॉलेज, एमसी मल्टीस्टोरी पार्किंग और बुक्स मार्केट पार्किंग सहित अन्य स्थान निर्धारित किए गए हैं।
दरेसी ग्राउंड के आसपास कुछ सड़कों को नो-ट्रैफिक रोड रखा जाएगा, जबकि चिन्हित मार्गों पर केवल हल्के वाहनों को जाने की अनुमति होगी। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे कार्यक्रम के दौरान जारी डायवर्जन प्लान का पालन करें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें।
लुधियाना ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी नक्शे के अनुसार वाहन चालक कार्यक्रम स्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।