सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Oct14,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh



पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया, आगे की जांच जारी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हत्या की साजिश में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

नशा तस्करों के प्रति कोई नरमी नहीं, चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में किसी भी तरह के नशीले पदार्थों की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

युवा हमारी पूंजी हैं, सरकार उन्हें नशे से दूर रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मानसा में सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि इस अपराध के लिए जिम्मेदार प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी को पहले ही 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। बड़ी मुश्किल से कायम की गई पंजाब की शांति और कानून-व्यवस्था की स्थिति से किसी भी कीमत पर समझौता न करने की बात कहते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि हत्या की साजिश में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को कानून के कटघरे में लाया जाएगा।

नशे के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली या ताकतवर क्यों न हो, क्योंकि पंजाब के युवाओं को नशे की लत से बचाना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।

एक बयान में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "मानसा में बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है और इसके लिए जिम्मेदार प्रत्येक व्यक्ति को कानून के कटघरे में लाया जाएगा। पंजाब पुलिस इस मामले की जांच में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी और आरोपियों को मिसाली सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "मैंने पुलिस महानिदेशक को गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके और इस अपराध में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की पहचान की जा सके। मुख्य आरोपी को पहले ही 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। यदि जांच के दौरान इस हत्या की साजिश में किसी अन्य व्यक्ति या संगठन की संलिप्तता सामने आती है, तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा।"

पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "परविंदर सिंह झोटा की मृत्यु उनके परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में मेरी हार्दिक संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इस अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।"

नशे के प्रति राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "हमारी सरकार ने अवैध रूप से बेची जाने वाली नशीली दवाओं तथा 'चिट्टे' जैसे पारंपरिक नशीले पदार्थों सहित सभी प्रकार के नशों की बिक्री और आपूर्ति के खिलाफ ठोस अभियान शुरू किया है। मानवता के खिलाफ किए गए इस अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली या ताकतवर क्यों न हो।"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "पंजाब में नशीले पदार्थों की बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारे युवा राज्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं और सरकार उन्हें नशे की लत से बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी इस अभियान को कमजोर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।"

लोगों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "पंजाब ने बहुत मेहनत और कुर्बानियों से अमन-शांति कायम की है। हमें आपसी सद्भाव के इस माहौल की हर कीमत पर रक्षा करनी चाहिए। सरकार इस हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और साथ ही यह सुनिश्चित करेगी कि पूरे राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।"

अपने 'एक्स' अकाउंट पर जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "कल मानसा जिले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद निंदनीय है। पंजाब के युवा हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं और राज्य में कानून-व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जो लोग कानून को अपने हाथों में लेंगे, उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

-bhagwantmann-parvindersinghjhota-punjabnews-drugfreepunjab-punjabpolice



TOP HEADLINES


श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर, हरजोत
बिक्रम सिंह मजीठिया और बादल परिवार के साथ तस्वीरें फाज
किसानों से धान का एक-एक दाना खरीदा और उठाया जाएगा, किस
सोनिया गांधी की किताब में 1984 के सिख नरसंहार को लेकर
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को छठ पूजा के
वर्ष 2027 में लोग फिर से ‘आप’ की सरकार बनाकर पंजाब के
भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के जिला और जोनल प्रभारिय
पीसीएस अधिकारी जशनप्रीत कौर गिल ने पेप्सू रोड ट्रांसप
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 1,000 और पेंडु खेड मैदा
अजनाला से वारिस पंजाब के हलका इंचार्ज रहे भाई सुरिंदर
पंजाब की तकनीकी शिक्षा में ऐतिहासिक बदलाव; भगवंत मान स
हरियाणा में टेंडर प्रक्रिया तेजी से निपटाने के लिए निग
पंजाब में जनगणना 2027 – चरण-2 का आगाज: प्रचार एवं जागर
सोनिया गांधी की किताब परिवार और कांग्रेस के 1984 के पा
हरियाणा कांग्रेस का वोट बचाओ,देश बचाओ चौपाल अभियान आज
पंजाब में दो वेतनमानों का मुद्दा उठा, भाजपा ने 2020 की
चरणजीत सिंह चन्नी की दलित राजनीति का पर्दाफ़ाश, दलित न
डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने संभाला लुधियाना के डिप्टी कमिश्
केवल सिंह ढिल्लों ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सु
पंजाब मांगे इंसाफ मुहिम का आगाज; पंजाब के साथ बेइंसाफी

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52956892

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us