मानसा की घटना बहुत दर्दनाक, आप और भगवंत मान सरकार परविंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ खड़ी है: बलतेज पन्नू

Oct14,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


 
आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, पंजाब पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और कानून अपना काम कर रहा है: बलतेज पन्नू
 
भगवंत मान सरकार में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है, कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी: बलतेज पन्नू
 
भगवंत मान सरकार की नशा और नशा तस्करों के प्रति जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा: बलतेज पन्नू
 
 
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए पीड़ित परिवार के साथ गहरी सहानुभूति व्यक्ता की है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जो कोई भी यह सोचता है कि वह कानून हाथ में लेकर पुलिस और प्रशासन के चंगुल से बच जाएगा, तो यह सिर्फ एक भ्रम है।
 
आप पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा, "कल मानसा में जो घटना हुई, उससे सभी को बहुत दुख हुआ है। आम आदमी पार्टी और भगवंत मान सरकार इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।"
 
आप पंजाब मीडिया इंचार्ज ने कहा, "मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुरू से ही यह संदेश दिया है: पंजाब में नशा और नशा तस्करों के खिलाफ ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी लागू है। अगर कोई कानून अपने हाथ में लेता है, जैसा कि मानसा के व्यक्ति ने किया, तो पुलिस अपना काम करती है। पुलिस ने अपना काम किया और उसे 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। कानून अपना काम कर रहा है, और प्रशासन अपना काम कर रहा है। इतनी जल्दी कार्रवाई कभी नहीं हुई।"
 
बलतेज पन्नू ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कितना भी ताकतवर क्यों न हो, अगर उसे यह गलतफहमी है कि कानून अपने हाथ में लेने से वह कानून की नज़रों से बच जाएगा, तो वह पूरी तरह से गलत है। पंजाब में कानून का राज है और यहां कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।
 

-parvindersinghjhota-mansamurdercase-baltejpannu-punjabpolice-drugfreepunjab



TOP HEADLINES


कांग्रेस की समूची लीडरशिप और कार्यकर्ता एकजुट होकर उठा
भाजपा-अकाली दल (बादल) का गठबंधन पंजाबियों को फिर से बे
अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहेगा, मुख्यमंत्री भी
अमित शाह का बड़ा ऐलान: पंजाब विधानसभा चुनाव भाजपा-अकाल
पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर! अकाली दल और भाजपा फिर
ਮੋਗਾ ਦੀ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ. ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਅਰੋੜਾ ਨੂੰ ਈਡੀ ਦੇ ਸੰਮਨ ਸ
मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को Ed के समन पर Aap
पीसीएस मेन्स पास उम्मीदवारों की निष्पक्ष सुनवाई की अपी
परिवहन विभाग को बस ऑपरेटरों की समस्याओं के शीघ्र समाधा
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने तीन कर्मचारी यूनियनों
जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2
नगर निगम के 167 करोड़ के कूड़ा प्रबंधन ठकें में घोटाला
आप की मोगा महारैली पंजाब के राजनीतिक इतिहास में नया अध
मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो का
अमृतसर में एक नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू ; 17.5 किल
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री कपा
*हवा, पानी और धरती के प्रदूषण से मानव अस्तित्व खतरे मे
हरियाणा के अतिथि अध्यापक 24 को मनाएंगे तानाशाही विरोधी
*इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया
डॉ. अंबेडकर के प्रति दशकों तक हुए अपमान को लेकर भाजपा

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 53193496

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us