अकाली दल वारिस पंजाब दे द्वारा बड़ा राजनीतिक धमाका ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह और पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल

Sep23,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


बापू तरसेम सिंह, सरदार मनप्रीत सिंह अयाली और भाई सरबजीत सिंह खालसा की मौजूदगी में हुई सदस्यता ग्रहण

चंडीगढ़: अकाली दल “वारिस पंजाब दे” ने पंजाब की राजनीति में अपनी राजनीतिक गतिविधियों को और तेज करते हुए आज पंजाब की राजनीति को एक नया मोड़ दिया। आज अकाली दल "वारिस पंजाब दे" की वरिष्ठ नेतृत्व, बापू तरसेम सिंह, सरदार मनप्रीत सिंह अयाली और भाई सरबजीत सिंह खालसा द्वारा चंडीगढ़ में एक महत्वपूर्ण सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह और पंजाब पुलिस के पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों को अकाली दल “वारिस पंजाब दे” में शामिल हुए।

सरदार निरंजन सिंह पंजाब में हाई-प्रोफाइल, ड्रग-ट्रैफिकिंग और मनी-लॉन्ड्रिंग मामलों की जांच से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों की जांच कर चुके हैं। सरदार निरंजन सिंह पिछले समय के दौरान पंजाब में नशीले पदार्थों और अवैध मनी-लॉन्ड्रिंग के मामलों पर सार्वजनिक रूप से भी अपना पक्ष रखते रहे हैं। पंजाब में ड्रग तस्करी के नेटवर्क और इससे जुड़ी कथित समस्याओं के बारे में उन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान और सेवानिवृत्ति के बाद भी बेबाक राय रखी। इसके साथ ही सरदार निरंजन सिंह ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए, कई संस्थाओं के सहयोग से लोगों को जागरूक किया। सरकारी तंत्र में दीमक की तरह लग चुकी भ्रष्टाचार की बीमारी को जड़ से उखाड़ने के लिए वे हमेशा प्रयासरत रहे हैं।

बलविंदर सिंह सेखों पंजाब पुलिस में डीएसपी के रूप में सेवा दे चुके हैं। वे पंजाब में नशे के मामलों को लेकर सार्वजनिक रूप से अपनी आवाज उठाते रहे हैं। इसके अलावा सरदार बलविंदर सिंह सेखों जहां नदियों के पानी के मुद्दे पर आवाज उठाते आ रहे हैं, वहीं पानी के संरक्षण और पानी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए भी प्रयासरत रहे हैं।

बापू तरसेम सिंह द्वारा जहां शामिल हुई दोनों शख्सियतों का स्वागत किया गया, वहीं उन्होंने कहा कि दोनों शख्सियतों का अनुभव और पंजाब के अहम मुद्दों के बारे में उनकी समझ पार्टी की गतिविधियों को नई दिशा देने में सहायक होगी। बापू तरसेम सिंह ने कहा कि आज अकाली दल "वारिस पंजाब दे" का काफिला लगातार बढ़ता जा रहा है। हर क्षेत्र से बड़ा अनुभव रखने वाली बेबाक और ईमानदार शख्सियतों का "वारिस पंजाब दे" के साथ जुड़ना साबित करता है कि पंजाब अपना मन बना चुका है। इस बार पंजाब की संगत (जनता) अपने वारिसों को चुनने जा रही है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता सरदार मनप्रीत सिंह अयाली ने कहा कि पंजाब के युवाओं, किसानों, व्यापारियों, पंजाब के पानी, पंजाब के अधिकारों और नशे जैसे मुद्दों को केंद्र में रखकर पंजाब की आवाज को और मजबूती से उठाया जाएगा। सरदार अयाली ने कहा कि यह सदस्यता ग्रहण पंजाब की क्षेत्रीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम है और आने वाले समय में पार्टी अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज करेगी। सरदार अयाली ने कहा कि आज पंजाब देश की राजनीति के लिए मार्गदर्शक बनने के लिए तैयार है। राज्यों के अधिक अधिकारों की बात, अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए आवाज उठाना, नशे और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मुद्दों को जनता की अदालत में लाकर नेतृत्व की जवाबदेही तय करना, संगठन का मुख्य एजेंडा है।

इस मौके पर भाई सरबजीत सिंह खालसा ने पंजाब की संगत, पंथ और पंजाब के संवेदनशील व समर्पित लोगों से अकाली दल "वारिस पंजाब दे" के साथ जुड़ने की अपील की। भाई सरबजीत सिंह खालसा ने कहा कि आज जवाबदेह नेतृत्व मुख्य आवश्यकता है। जनता और सरकारों के बीच पैदा हुए अविश्वास के कारण अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आज पंथ से जुड़ी संस्थाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है।

इस मौके पर भाई मनदीप सिंह, भाई जसकरण सिंह काहनसिंह वाला, भाई सुखविंदर सिंह अगवान, सरदार बाबू सिंह बराड़, सरदार काबिल सिंह, सरदार परमजीत सिंह जोहल समेत समस्त वरिष्ठ नेतृत्व उपस्थित रहे।

-warispunjabde-niranjansingh-balwindersinghsekhon-punjabpolitics-shiromaniakalidal



TOP HEADLINES


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ बैठक के बाद पटवार यू
धान खरीद तुरंत शुरू करने की मांग को लेकर हरियाणा में क
हरियाणा के गेस्ट टीचर्स नियमित करने पर अड़े, सरकार का
स्मृति ईरानी को मिला हरियाणा भाजपा का प्रभार
‘नन्हे कदम, सशक्त भारत’ की थीम पर विवेशियस वाइब्रेंस 2
अपरा में दर्दनाक सड़क हादसा, साइकिल सवार की मौत
भगवंत सिंह मान सरकार की ओर से 8 लाख कर्मचारियों और पें
फिल्लौर में युद्ध नशों के विरुद्ध के तहत साइकिल रैली
अकाली दल वारिस पंजाब दे द्वारा बड़ा राजनीतिक धमाका ईड
किसान से लूट की कोशिश, तेजधार हथियारों से हमला दो अज्
*भगवंत मान सरकार जल्द शुरू करेगी अध्यापकों की भर्ती प्
जालंधर में आम आदमी पार्टी हुई और मज़बूत टकसाली अकाली
एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी मीडिया का सामना करें
*पीएम मोदी और अमित शाह वोटों की चोरी कर जीत रहे चुनाव
निर्वाचन आयोग ने आंतरिक टिप्पणियों और चुनावी प्रक्रिया
एस जी पी सी पर बादल परिवार का पूरा कंट्रोल है, तो फिर
लोकतंत्र के हत्यारे ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें - मनीष स
*मानसा घटना पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों न
चुनाव से पहले भाजपा पंजाब में डर का माहौल बनाने के लिए
सीईसी की चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल लोकतंत्र के लिए गंभ

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52007241

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us