डॉ. सतीश पूनिया ने ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ की तैयारियों की समीक्षा के लिए दिनभर की बैठकों की श्रृंखला की

Sep10,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


➖ डॉ. सतीश पूनिया ने ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ की तैयारियों की समीक्षा के लिए मैराथन बैठकें कीं
➖ ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए दिनभर बैठकों का दौर
चंडीगढ़, 10 सितंबर:

प्रस्तावित ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ की व्यापक तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब मामलों के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने आज चंडीगढ़ में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं विभिन्न टीमों के साथ बैठकों की श्रृंखला आयोजित की।
बैठकों का सिलसिला सुबह 10:00 बजे शुरू हुआ और दिनभर जारी रहा। इन बैठकों में प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों, समन्वय एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक कार्यक्रम के अनुसार, डॉ. पूनिया ने पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों, डॉ. नरेंद्र सिंह रैना, सरदार मनप्रीत सिंह बादल, श्री सुनील जाखड़, श्री अश्वनी शर्मा एवं श्री मंथरी श्रीनिवासुलु शामिल रहे, के साथ विचार-विमर्श किया।
इसके बाद प्रदेश महासचिव अनिल सरीन, रजनीश धीमान, जीवन गर्ग एवं परमिंदर बराड़ तथा  प्रदेश यात्रा टीम के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रस्तावित यात्रा के संगठनात्मक एवं संचालन संबंधी पहलुओं पर चर्चा की गई।
दोपहर बाद प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी, सोशल मीडिया प्रमुख अजय अरोड़ा एवं प्रदेश आईटी प्रमुख कंवर इंदरजीत के साथ भी बैठक हुई। इसके बाद राज्य सभा सांसदों, जिनमें श्री राघव चड्ढा, श्री संदीप पाठक , सरदार सतनाम सिंह संधू  एवं श्री अशोक मित्तल, शामिल रहे, के साथ भी विचार-विमर्श किया गया।
डॉ. पूनिया ने प्रस्तावित ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ को पंजाब के हर वर्ग तक पहुंचाने तथा प्रदेश में नशे के खिलाफ भाजपा के संदेश को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने के लिए बेहतर समन्वय, विस्तृत योजना एवं मजबूत संगठनात्मक तैयारियों की आवश्यकता पर जोर दिया।
संक्षिप्त

-nashamuktpunjab-punjabbjp-satishpoonia-nashamuktpunjabyatra-punjabnews



TOP HEADLINES


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ बैठक के बाद पटवार यू
धान खरीद तुरंत शुरू करने की मांग को लेकर हरियाणा में क
हरियाणा के गेस्ट टीचर्स नियमित करने पर अड़े, सरकार का
स्मृति ईरानी को मिला हरियाणा भाजपा का प्रभार
‘नन्हे कदम, सशक्त भारत’ की थीम पर विवेशियस वाइब्रेंस 2
अपरा में दर्दनाक सड़क हादसा, साइकिल सवार की मौत
भगवंत सिंह मान सरकार की ओर से 8 लाख कर्मचारियों और पें
फिल्लौर में युद्ध नशों के विरुद्ध के तहत साइकिल रैली
अकाली दल वारिस पंजाब दे द्वारा बड़ा राजनीतिक धमाका ईड
किसान से लूट की कोशिश, तेजधार हथियारों से हमला दो अज्
*भगवंत मान सरकार जल्द शुरू करेगी अध्यापकों की भर्ती प्
जालंधर में आम आदमी पार्टी हुई और मज़बूत टकसाली अकाली
एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी मीडिया का सामना करें
*पीएम मोदी और अमित शाह वोटों की चोरी कर जीत रहे चुनाव
निर्वाचन आयोग ने आंतरिक टिप्पणियों और चुनावी प्रक्रिया
एस जी पी सी पर बादल परिवार का पूरा कंट्रोल है, तो फिर
लोकतंत्र के हत्यारे ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें - मनीष स
*मानसा घटना पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों न
चुनाव से पहले भाजपा पंजाब में डर का माहौल बनाने के लिए
सीईसी की चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल लोकतंत्र के लिए गंभ

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52007257

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us