*मानसा घटना पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने जताया दुख*
Sep23,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh
*मृतक अरशदीप के परिवार से साझा किया दुख, घायल कार्यकर्ताओं का एम्स बठिंडा में जाना हाल*
*पार्टी की ओर से परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा*
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने मानसा में हुए भयानक सड़क हादसे में एक भाजपा कार्यकर्ता की दुखद मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मानसा में मृतक अरशदीप सिंह के परिवार से मुलाकात कर उनके साथ दुख साझा किया। उन्होंने परिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से हर संभव मदद देने और हर समय उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।
इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों बठिंडा स्थित एम्स अस्पताल भी पहुंचे, जहां उन्होंने हादसे में घायल सुनील कुमार, भीम कुमार, मोहित और नवदीप सिंह का हालचाल जाना।
उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों से भी घायल कार्यकर्ताओं के इलाज में किसी प्रकार की परेशानी न आने का आग्रह किया। साथ ही, उन्होंने घायल कार्यकर्ताओं के परिवारों को भी हर परिस्थिति में उनके साथ मजबूती से खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। इस हादसे में जुझारू कार्यकर्ता अरशदीप सिंह की मृत्यु हो गई, जबकि पांच कार्यकर्ता घायल हुए हैं। अरशदीप सिंह के इस दुनिया से चले जाने से उनके परिवार के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी को भी अपूरणीय क्षति हुई है।
उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
-punjabbjp-kewalsinghdhillon-mansa-punjabpolitics-bjppunjab