पुलिस प्रशासन ने एससी समाज की सभी मांगों को स्वीकार किया
लुधियानाआज एससी समाज के नेताओं की स्थानीय पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा, एडीसी समीर वर्मा, एडीसीपी भुल्लर के साथ बैठक हुई, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस बैठक के दौरान एससी समाज के नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच बीते दिनों जालंधर बाईपास में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को जोर-शोर से उठाया गया और बीते दिनों जिला प्रशासन को दिए गए मांग पत्र पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए वरिष्ठ नेता नरेश धींगान ने बताया कि डॉ. अंबेडकर जी की मूर्ति की बेअदबी बाकायदा साजिश के तहत बेअदबी हुई है क्योंकि इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि दोषी ने बाकायदा जगह की रेकी की और बिजली जाने का इंतजार किया और दोषी ने बिजली जाने के बाद दुर्भाग्यपूर्ण घटना को अंजाम दिया और समस्त एससी समाज की ओर से मांग की कि ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए बाबा साहिब की मूर्ति के पास कैमरे लगाए जाएं और बाकायदा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं और दोषी को ढूंढकर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि कोई फिर से ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना को अंजाम न दे सके। इस मीटिंग के दौरान पुलिस कमिश्नर सहित सभी अधिकारियों ने एससी समाज को बताया कि जालंधर बाइपास चौक में बाबा साहिब की प्रतिमा के आसपास कैमरे लगाए जा चुके हैं और बाकायदा पुलिस की गाड़ी वहां पहरा देगी और पूरे शहर में जितनी भी बाबा साहिब की प्रतिमाएं लगी हैं, इसके लिए वहां के संबंधित थानों को सूचित करके प्रतिमाओं को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी और पुलिस अधिकारियों द्वारा एससी समाज को पूरा भरोसा जताया गया कि जल्द से जल्द उक्त दुर्भाग्यपूर्ण घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को ढूंढकर गिरफ्तार किया जाएगा। इस दौरान सभी एससी समाज द्वारा पुलिस कमिश्नर सहित सभी अधिकारियों का धन्यवाद भी किया गया। इस मौके पर नरेश धींगान, चौधरी यशपाल, जिंदरपाल डलोच, नेता जी सौंधी, विपिन कल्याण, रवि बाली, आनंद राक्षश, एडवोकेट नरेंद्र आदिया, दीपक हंस, संजीव गिल, भरत कटारिया, एडवोकेट सुमन, नरेंद्र बिट्टू, राजवीर चौटाला, पप्पा बत्तरा, सुशील रत्ती, सोमनाथ बाली, राजेंद्र मूलनिवासी, डा. जीत राम बसरा, राकेश सहोता, गगन भंडारी, मुनी आदिया आदि उपस्थित थे।