महिंद्रा पिकअक में लदे 4 बछड़े और 1 गाय बरामद,साहनेवाल पुलिस ने किया केस दर्ज
लुधियाना 11 सितंबर (पारस दानिया): लुधियाना में गौ रक्षा दल की तरफ से पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए गायों की तस्करों का भंडाफोड़ किया गया है। इस पर थाना साहनेवाल पुलिस ने गौ तस्करी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गौ रक्षा दल के कौमी प्रधान की जानकारी
शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह पुत्र अवतार सिंह गली नंबर 5, प्रोफेसर कॉलोनी जलालपुर, थाना सदर पटियाला उम्र 56 साल ने बयान दिया कि मैं संयुक्त गौ रक्षा दल का कौमी प्रधान हूं। हमारा संगठन लावारिस गौ धन, जख्मी गायों और तस्करी की जा रही गायों की जान की हिफाजत करता है।
इसके चलते बीते कल गुरूवार को वह अपने साथी मानिक गोयल के साथ अपने किसी निजी काम के लिए अपनी कार से लाडोवाल साइड जा रहा थे, जब दोनों दक्षिणी बाईपास पर थे तो सूचना मिली कि महिंद्रा पिकअप नंबर HP37G-5215 रंग सफेद में कटने के मकसद से गौ धन लोड करके जम्मू-कश्मीर ले जाया जाएगा। इस पर दोनों की तरफ से बाईपास पर रुक कर गाड़ी का इंतजार किया गया। कुछ समय बाद उक्त नंबर की गाड़ी वेरका प्लांट वाली साइड से आती दिखाई दी। जब चालक को रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने गाड़ी भगा ली। पीछा करने पर गांव बिलगा एरिया थाना साहनेवाल की हद में 2 अज्ञात आरोपी उक्त गाड़ी छोड़कर भाग गए। तलाशी लेने पर गाड़ी में से 4 बछड़े और 1 गाय लदी हुई बरामद हुई।
इस पर तुरंत सूचना पाकर थाना साहनेवाल पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ दलबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने कार्रवाई शुरु की। संगठन के कौमी प्रधान के बयानों पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना साहनेवाल में मुकदमा नंबर 299 दिनांक 10-09-26 को धारा 4A, 4B, 8 The Punjab Prohibition of Cow Slaughter Act 1955, 11 The Prevention of Cruelty Animal Act 1960 के तहत मामला दर्ज करके उक्त गाड़ी को कब्जा पुलिस में ले लिया गया है। अगली कार्रवाई में पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।