राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़, 23सितंबर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा राज्यों के संगठन प्रभारियों और सह प्रभारियों की नई नियुक्तियां के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हरियाणा का प्रभार भी सौंपा है।स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ का प्रभात भी संभालेगी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी के साथ डॉ. भोला सिंह को हरियाणा का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
स्मृति ईरानी इससे पहले भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री के तौर पर उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम में उन्हें महामंत्री बनाया गया था। वहीं डॉ. भोला सिंह राष्ट्रीय सचिव हैं।
हरियाणा के अब तक प्रभारी रहे डॉ. सतीश पूनिया को पूरी तरह पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। पूनिया अगस्त में पंजाब भाजपा के प्रभारी नियुक्त किए गए थे। वह अब तक हरियाणा भाजपा के प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।
हरियाणा से राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय भाटिया को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया है। भाटिया को अगस्त में भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी।भाजपा के इस संगठनात्मक फेरबदल में कई राज्यों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। पार्टी ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों वाले राज्यों को भी संगठनात्मक स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।