भगवंत मान सरकार की कल्याणकारी योजनाएं पंजाब के लोगों के सहयोग से चलती हैं, भाजपा के दबाव की चालें इन्हें रोक नहीं सकतीं: आप*
*जैसे-जैसे भगवंत मान सरकार की लोकप्रियता लोगों में बढ़ रही है, केंद्र कल्याणकारी योजनाओं को निशाना बनाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहा है: आप*
*गमाडा विकास कार्यों के जरिए राजस्व पैदा करता है, केंद्र बताए कि उसकी एजेंसियां इस अथॉरिटी को क्यों निशाना बना रही हैं: आप*
*चंडीगढ़, 22 सितंबर*
आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को कहा कि भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पंजाब सरकार के अधिकारियों में डर और दबाव बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है ताकि भगवंत मान सरकार के कल्याण और विकास के एजेंडे में रुकावट डाली जा सके। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के खिलाफ यह कार्रवाई ऐसे समय की जा रही है जब 'मावां धियां सत्कार योजना' समेत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लगातार जनता का समर्थन मिल रहा है। 'आप' ने कहा कि मोहाली में विकास कार्यों के लिए जिम्मेदार एक प्रमुख राजस्व पैदा करने वाली अथॉरिटी को निशाना बनाना केंद्र की नीयत और भगवंत मान सरकार के लोक कल्याण कार्यों में विघ्न डालने की कोशिश पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
एक बयान में 'आप' ने कहा, "भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों के जरिए पंजाब के अधिकारियों को डराने की कोशिश कर रही है क्योंकि वह राजनीतिक तौर पर मान सरकार के कामों को रोक नहीं सकती। गमाडा को निशाना बनाया जा रहा है, इसके अधिकारियों पर दबाव डाला जा रहा है, और मोहाली के योजनाबद्ध विकास के लिए जिम्मेदार संस्था में डर का माहौल बनाया जा रहा है।"
'आप' ने कहा, "गमाडा पंजाब की एक प्रमुख राजस्व पैदा करने वाली अथॉरिटी है और इसके वित्तीय स्रोत उस व्यापक आर्थिक क्षमता का हिस्सा हैं जिसके जरिए पंजाब सरकार जनता के कल्याण और विकास के काम करती है। ऐसी संस्था को ऐसे समय निशाना बनाना जब भगवंत मान सरकार कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार कर रही है, इस कार्रवाई के पीछे भाजपा के बड़े राजनीतिक मंसूबों को उजागर करता है।"
पार्टी ने कहा, "भाजपा राजनीतिक तौर पर भगवंत मान सरकार के कामों को रोक नहीं सकती, इसलिए अब वह केंद्रीय एजेंसियों के जरिए दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। गमाडा पंजाब के लिए बड़ी मात्रा में संसाधन पैदा करता है। यह वे संसाधन हैं जो एक चुनी हुई सरकार को विकास कार्य करने और अपने लोगों को कल्याणकारी सुविधाएं देने के योग्य बनाते हैं। जब भाजपा गमाडा को निशाना बनाती है और इसके अधिकारियों को डराती है, तो वह असल में पंजाब सरकार की लोगों के लिए काम करने की क्षमता को निशाना बना रही होती है।"
'आप' ने कहा कि मान सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और समाज कल्याण के क्षेत्र में व्यापक कदम उठाने के साथ-साथ 'मावां धियां सत्कार योजना' जैसी बड़ी कल्याणकारी पहल शुरू की हैं। "मावां धियां सत्कार योजना पूरे पंजाब में महिलाओं को सीधी वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। भगवंत मान सरकार ने मुफ्त बिजली दी है, स्वास्थ्य देखभाल का विस्तार किया है, सरकारी शिक्षा को मजबूत किया है और आम परिवारों के लिए कई अन्य योजनाएं शुरू की हैं। पार्टी ने दावा किया कि भाजपा अब उन संस्थाओं और वित्तीय स्रोतों पर दबाव डालना चाहती है जिनके जरिए पंजाब का विकास और कल्याण कार्य आगे बढ़ रहे हैं,"
पार्टी ने कहा, "गमाडा मोहाली के विकास को आगे बढ़ा रहा है। बड़ी सड़कें, शहरी बुनियादी ढांचा, आईटी सिटी, एयरोट्रोपोलिस, एक्सपो सिटी और अन्य प्रोजेक्ट इस अथॉरिटी के सुचारू कामकाज पर निर्भर करते हैं। गमाडा के अधिकारियों में डर पैदा करके, भाजपा सिर्फ कुछ अधिकारियों को निशाना नहीं बना रही, बल्कि मोहाली के विकास में रुकावटें पैदा कर रही है और एक पूरे शहर की प्रगति पर ब्रेक लगा रही है।"
'आप' ने कहा कि भाजपा को केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करके डर का माहौल बनाने की बजाय शासन (गवर्नेंस) के मुद्दे पर भगवंत मान सरकार से मुकाबला करना चाहिए। "अगर भाजपा समझती है कि वह मान सरकार को चुनौती दे सकती है तो उसे लोगों के सामने आकर गवर्नेंस के आधार पर मुकाबला करना चाहिए। इसकी बजाय वह पंजाब की संस्थाओं और अधिकारियों के पीछे एजेंसियां क्यों लगा रही है? वह उन लोगों को डराने की कोशिश क्यों कर रही है जो सरकार के विकास कार्यों को लागू कर रहे हैं?"
'आप' ने कहा कि यह तरीका दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले देखी गई चालों की याद दिलाता है। पार्टी ने जोर देकर कहा, "दिल्ली चुनावों से पहले भी एजेंसियों, छापेमारी और दबाव की यही राजनीति अपनाई गई थी। भाजपा आम लोकतांत्रिक तरीकों से राजनीतिक कामों को नहीं रोक सकी, इसलिए केंद्रीय एजेंसियों को बार-बार बीच में लाया गया। अब पंजाब में भी यही पैटर्न अपनाने की कोशिश की जा रही है। परंतु पंजाब डरने वाला नहीं है।"
"पंजाब के अधिकारी लोगों के लिए काम कर रहे हैं। उन्हें डर के माहौल में काम करने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि दिल्ली की सरकार पंजाब की चुनी हुई सरकार पर दबाव डालना चाहती है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि पंजाब के लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पंजाब की सेवा करने का जनादेश दिया है, और एजेंसियों के दबाव से उस जनादेश को कमजोर नहीं किया जा सकता।"
पार्टी ने कहा कि भगवंत मान सरकार पूरे पंजाब में कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार और विकास को तेज करना जारी रखेगी। 'आप' ने स्पष्ट किया, "भाजपा दफ्तरों को निशाना बना सकती है, अधिकारियों को तलब कर सकती है और जितना मर्जी दबाव डाल सकती है। यह मान सरकार को पंजाब की सेवा करने से नहीं रोक सकती। मावां धियां सत्कार योजना महिलाओं तक पहुंचेगी, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ परिवारों को मिलता रहेगा, और मोहाली का विकास पूरी रफ्तार से जारी रहेगा। पंजाब की प्रगति को भाजपा की दबाव वाली राजनीति का बंधक नहीं बनने दिया जाएगा।"