नशे के मुद्दे पर भाजपा नेताओं ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना
Sep22,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh
अजनाला, 22 सितंबर। ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि नशा पंजाब की युवा पीढ़ी, परिवारों और विकास के लिए बड़ी चुनौती है। उन्होंने पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और आपूर्ति श्रृंखला तोड़ने की जरूरत बताई।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल ने आरोप लगाया कि नशे ने पंजाब की कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है और सरकार के दावों के बावजूद इसकी सप्लाई जारी है। उन्होंने नशा मुक्त पंजाब के लिए तस्करी पर रोक, उपचार एवं पुनर्वास और युवाओं के लिए रोजगार व खेल के अवसर बढ़ाने को जरूरी बताया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ समाज की भागीदारी भी जरूरी है। पंजाब भाजपा नेताओं ने युवाओं को नशे से दूर रखने और तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज करने की मांग की।
-nashamuktpunjab-baldevsinghaulakh-manpreetsinghbadal-punjabbjp-drugfreepunjab