- खरड़, मोहाली और डेराबस्सी के गढ़वाल सभा पदाधिकारियों ने थामा बीजेपी का दामन
- मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर गढ़वाल समाज ने दिया बीजेपी को समर्थन
- पंजाब में दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है बीजेपी का परिवार: केवल सिंह ढिल्लों
पंजाब में भारतीय जनता पार्टी को उस समय एक बड़ी मजबूती मिली, जब गढ़वाल समाज से संबंधित 250 से अधिक नेताओं और सदस्यों ने विभिन्न पार्टियों को अलविदा कहकर बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया। इसमें खरड़, मोहाली और डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित गढ़वाल सभा के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। इन सभी को पंजाब बीजेपी के दफ्तर में प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी का पटका पहनाकर बीजेपी में शामिल करवाया।
इस मौके पर पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी का परिवार दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। पंजाब के लोगों की एकमात्र उम्मीद अब बीजेपी से ही है, क्योंकि लोग आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अकाली दल की सरकारों को देख चुके हैं और इस बार बीजेपी की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की हर वर्ग के लिए जनहितैषी नीतियों से हर कोई प्रभावित है, जिसके कारण हर वर्ग के लोग लगातार बीजेपी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले लोगों का स्वागत करते हुए उन्हें पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिया।
इस अवसर पर खरड़ गढ़वाल सभा के अध्यक्ष सुरेश शास्त्री, नयागांव गढ़वाल सभा के अध्यक्ष गब्बर सिंह, उपाध्यक्ष गणेश बर्थवाल और डेराबस्सी गढ़वाल सभा के अध्यक्ष इंद्रमणि सहित करीब 250 लोगों ने बीजेपी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी, देश के विकास और पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल हुए हैं।
इस दौरान बीजेपी मीडिया सेल के सह-संयोजक एडवोकेट एम.के. वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह गिल, उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा, जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ सहित बीजेपी के अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-punjabbjp-bjppunjab-garhwalsamaj-kewalsinghdhillon-narendramodi-punjabpolitics
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)