भगवंत मान सरकार ने खेडां वतन पंजाब दियां के माध्यम से पंजाब को खेलों में बनाया अग्रणी–बलतेज सिंह पन्नू

Aug17,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Patiala

 
-कहानशा पूरे देश की समस्यालेकिन पंजाब में नशे के खिलाफ योजनाबद्ध युद्ध के सार्थक परिणाम सामने आए
 
-‘खेडां वतन पंजाब दियां’ की मशाल को बलतेज सिंह पन्नूएडवोकेट जुनेजातेजिंदर मेहताए.डी.सी. मान और खिलाड़ियों ने अगले पड़ाव के लिए किया रवाना
 
 
खेल विभाग द्वारा करवाए जा रहे ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के सीजन-4 के मशाल मार्च को रात पटियाला में ठहराव के बाद आज रिंक हॉलबारादरी से अगले पड़ाव फतेहगढ़ साहिब के लिए रवाना किया गया।
 
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं मीडिया प्रभारी बलतेज सिंह पन्नू ने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और पंजाब को खेलों में देश का नंबर एक राज्य बनाने के सपने को साकार किया है। इस अवसर पर पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन हरपाल जुनेजाजिला योजना समिति के चेयरमैन तेजिंदर मेहता, ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के कोऑर्डिनेटर यादविंदर सिंह गोल्डी तथा ए.डी.सी. दमनजीत सिंह मान भी उपस्थित थे।
 
बलतेज सिंह पन्नू ने कहा कि खेलों ने प्रदेश में नशों पर लगाम कसने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में प्रदेश में 3,100 खेल स्टेडियम बनाए गए हैं और ये खेल हमारे प्रदेश के लोगों की तीन पीढ़ियों को एक ही स्थान पर खेलने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।
 
बलतेज सिंह पन्नू ने बताया कि नशा केवल पंजाब की समस्या नहींबल्कि पूरे भारत और पूरे विश्व की समस्या है। लेकिन जिस तरह की योजनाबद्ध ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम प्रदेश के लोगों को साथ लेकर भगवंत मान सरकार ने शुरू की हैनशों के खिलाफ ऐसी लड़ाई पूरे देश में कहीं और नहीं लड़ी जा रहीयहां तक कि गुजरात में भी नहींजहां बड़ी मात्रा में नशे की खेप पकड़ी जाती है। उन्होंने कहा कि इस योजनाबद्ध युद्ध के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।
 
एक सवाल के जवाब में बलतेज सिंह पन्नू ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सुरक्षित हाथों में है और विरोधियों को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि इसका सबसे बड़ा खामियाजा हमारे किसानों को भुगतना पड़ेगा और प्रधानमंत्री को किसानों की जायज मांगें सुननी चाहिए।
 
इस दौरान बलतेज सिंह पन्नू ने तलवारबाजी की राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में फॉयल श्रेणी में कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी एवं कोच अर्जुनएथलेटिक्स में ओलंपियन कोच गुरप्रीत सिंह तथा एशियन सिल्वर मेडल विजेता क्रिकेटर एवं कोच कनिका आहूजा को सम्मानित किया।
 
जिला खेल अधिकारी नवजोत सिंह धालीवाल ने बताया कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के दौरान ब्लॉक स्तर पर 5 खेलों—कबड्डीखो-खोवॉलीबॉलफुटबॉल और एथलेटिक्स—के मुकाबले करवाए जाएंगे। जिला स्तर पर 28 तथा राज्य स्तर पर 38 खेलों के मुकाबले होंगे।
 
इस अवसर पर ओ.एस.डी. गुरविंदर सिंहजिले के प्रमुख खिलाड़ियों सहित कोच गुरविंदर सिंहगौरव शर्मा (आर्चरी कोच)शिवा (एशियन चैंपियनशिप गोल्ड मेडलिस्ट)नविंदर सिंह (फुटबॉल कोच)गुरपाल सिंह (एथलेटिक्स कोच)कंवलदीप सिंह (बास्केटबॉल कोच)परमिंदर सिंह (वॉलीबॉल कोच)हरमिंदर सिंह (कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्टएथलेटिक्स)सहजदीप सिंह (सुपरवाइजरनर्सरी)नवजोत पाल सिंह (फुटबॉल कोच)गुरमीत सिंह (बास्केटबॉल कोच)गुरदीप कौर (कबड्डी कोच)रमनीक आहूजा (बास्केटबॉल कोच) और संदीप सिंह (क्रिकेट कोच) सहित स्कूलों एवं कॉलेजों के बड़ी संख्या में विद्यार्थीखिलाड़ीकोच और शिक्षक भी मौजूद थे।
 

-khedanwatanpunjabdiyan-bhagwantmann-punjabsports-baltejsinghpannu-yudhnasheyanvirudh



TOP HEADLINES


ग्रीन लैंड स्कूल के कराटे खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय चै
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की पहली शेर-ए-पंजा
कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन में उतरे राजा वड़िंग
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अरविंद केजरीवाल और मनीष
पंजाब के पांच छात्रों ने हासिल की प्रतिष्ठित इंजीनियरि
पंजाब में क्रिकेट का नया रोमांच, शेर-ए-पंजाब T20 लीग श
Cm मान के बठिंडा दौरे से पहले सुरक्षा कड़ी, धमकी वाले
नशे के खिलाफ अभियान में खन्ना पुलिस का बड़ा रिकॉर्ड, अ
महा हड़ताल में गैरहाजिर कर्मचारियों पर कार्रवाई, सरकार
फिरोजपुर में Aap नेता की हत्या, हमलावरों की तलाश में ज
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने लुधियाना में शहीद भगत सि
शिक्षा ही बदलेगी घुमंतू समाज का भाग्य, बच्चों को जरूर
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में जुट
केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के
*पंजाब सरकार ने औद्योगिक केंद्रों के निकट विश्वस्तरीय
शेर-ए-पंजाब टी20 क्रिकेट लीग के आगाज से पहले लुधियाना
हर गर्भवती महिला की समृद्धि पोर्टल के जरिए होगी निगरान
हरियाणा की जेलों में रोजगार के लिए प्रशिक्षण और सामाजि
पंजाब कांग्रेस 31 अगस्त को लुधियाना में विमुक्त दिवस म
Update : लुधियाना एफ. एंड सी.सी. चुनाव में आप विधायक स

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51622066

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us