मैं दिमाग़ी नक्सल हूं, क्योंकि मैं देशभक्त हूं और मुझे इस पर गर्व है- केजरीवाल

Aug17,2026 | Jagrati Lahar Bureau | New Delhi


 
जो सवाल उठाएसड़ी-गली व्यवस्था बदलना चाहेभ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना देखेपीएम के हिसाब से वह दिमागी नक्सल- केजरीवाल
 
अगर भगत सिंह और बाबा साहब अंबेडकर जिंदा होतेतो प्रधानमंत्री उन्हें भी नहीं छोड़ते और उन्हें भी दिमागी नक्सल बोलते- केजरीवाल
 
पीएम ने नौजवानों को दिमागी नक्सल कहाक्या पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठाने वाले हमारे बच्चे दिमागी नक्सल हैं?- संजय सिंह
 
देश की जनतायुवाओंछोटे बच्चोंकिसानों और मां-बहनों का आवाज उठाना पीएम को बर्दाश्त नहीं हो रहा- संजय सिंह
 
दिमागी नक्सल तो झगड़ा कराने वाली भाजपा हैजिनके लोग अच्छे स्कूल की मांग पर मारपीट और मुकदमा करवाते हैं- संजय सिंह
 
 
आम आदमी पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री की ओर से देश में सरकार के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को ‘दिमागी नक्सल’ कहने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि हांमैं दिमागी नक्सल हूंक्योंकि मैं देशभक्त हूं और मुझे इस पर गर्व है। इस देश में जो सवाल उठाएसड़ी-गली व्यवस्था बदला चाहे और भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना देखेप्रधानमंत्री के हिसाब से वह दिमागी नक्सल है। आज अगर भगत सिंह और बाबा साहब अंबेडकर जिंदा होतेतो प्रधानमंत्री उन्हें भी नहीं छोड़ते और उनको भी दिमागी नक्सल बोलते। उन्होंने कहा कि अगर देश के खिलाफ कोई कुछ करेगा या बोलेगातो मैं अपनी पूरी ताकत के साथ उसका मुकाबला करेगा।
 
सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के हिसाब से दिमागी नक्सल वह हैजो इस देश में प्रश्न उठाने की हिम्मत करता है। जो सड़ी-गली व्यवस्था को बदलना चाहता हैजो अच्छे सरकारी स्कूलअस्पतालबिजलीपानीसीवरड्रेनेज और अच्छी व्यवस्था चाहता हैजो भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना देखता हैवह प्रधानमंत्री के हिसाब से दिमागी नक्सल है। जो प्रधानमंत्री और भाजपा से डरता नहीं है और एक विकसित भारत का सपना देखता हैवह प्रधानमंत्री के हिसाब से दिमागी नक्सल है।
 
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज अगर भगत सिंह जिंदा होतेतो प्रधानमंत्री उन्हें भी दिमागी नक्सल बोलते। आज अगर बाबा साहब अंबेडकर जिंदा होतेजिन्होंने सबकी बराबरी के लिए लड़ाई लड़ी थीतो प्रधानमंत्री उन्हें भी नहीं छोड़ते और उन्हें भी दिमागी नक्सल बोलते। मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि मैं अरविंद केजरीवाल उनके हिसाब से दिमागी नक्सल हूं क्योंकि मैं देशभक्त हूं और मुझे इस बात का गर्व है। अगर देश के खिलाफ कोई कुछ करेगा या बोलेगातो केजरीवाल अपनी पूरी ताकत के साथ उसका मुकाबला करेगा।
 
उधर, “आप” के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी इस वक्त नौजवानों और जेन-जी के आंदोलन से बहुत परेशान हैं और अब जेन-अल्फा भी सड़कों पर आ गए हैं। वो कह रहे हैं कि पेपर लीक बंद करोहमारे स्कूल ठीक करो और हमारी जिंदगी में सुधार लाओ। प्रधानमंत्री जी इतने परेशान हैं कि कभी रात में 12 बजे उठकर रील बनाने लगते हैं और कभी इन्हीं नौजवानों को दिमागी नक्सल कहते हैं।
 
संजय सिंह ने पूछा कि प्रधानमंत्री जी आप दिमागी नक्सल किसको कहते हैंवो नौजवान जो कह रहे हैं कि देश में पेपर लीक बंद करो और हमें रोजगार दोवो छोटे-छोटे बच्चे जो सड़कों पर उतर कर कह रहे हैं कि हमारे स्कूल की छत टूट जा रही हैबच्चों के लिए बैठने का कमरा नहीं हैमिड-डे मील में नमक-रोटी खाने को मिलती है और हमारे खाने में कीड़े मिलते हैंइसे ठीक कर दिया जाए। क्या प्रधानमंत्री जी उनको दिमागी नक्सल कहकर संबोधित कर रहे हैंप्रधानमंत्री जी से यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि जनतानौजवानछोटे-छोटे बच्चेकिसान और इस देश की माताएं-बहनें अपने लिए आवाज उठाना कैसे शुरू कर दिए।
 
संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नफरतों से भरे हुए व्यक्ति हैं। वह इन चीजों को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं कि उनके खिलाफ कैसे छोटे-छोटे बच्चे और नौजवान सड़कों पर निकल रहे हैंइसलिए उनको उन्होंने दिमागी नक्सल कहकर संबोधित किया। मैं नौजवानों से और खासतौर से उन नौजवानों से कहना चाहता हूं जो आज स्कूल ठीक करो अभियान चला रहे हैं कि सीजेपी के लोग डरना नहींझुकना नहींलड़ते रहना है और आगे बढ़ते रहना है।
 
संजय सिंह ने कहा कि असली दिमागी नक्सल भाजपा के वो लोग हैं जिन्होंने अब्दुल के पिता की हत्या की। दिमागी नक्सल वो लोग हैं जिन्होंने राजस्थान जाकर छोटे-छोटे बच्चों व सीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। दिमागी नक्सल वो लोग हैं जो स्कूल की बात कहने पर मुकदमा लिखवाते हैं। इसलिए असल में दिमागी नक्सल झगड़ा कराने वाली भारतीय झगड़ा पार्टी है। दिमागी नक्सल इस देश का नौजवान नहीं हैवह तो अपने हक की आवाज उठा रहा है और हमेशा उठाता रहेगा।
 
संजय सिंह ने एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के नौजवानों को ‘दिमागी नक्सल’ कहा। क्या पेपर लीक के खिलाफ आवाज़ उठाने वाली जेन-जी ‘दिमागी नक्सल’ हैक्या अपने स्कूलों को ठीक करने की मांग करने वाले छोटे-छोटे बच्चे ‘दिमागी नक्सल’ हैंया फिर लड़ाई कराने वाली ‘भारतीय झगड़ा पार्टी’ दिमागी नक्सल है?

-arvindkejriwal-dimaaginaxal-sanjaysingh-aap-pmmodi-indianpolitics-newdelhi



TOP HEADLINES


ग्रीन लैंड स्कूल के कराटे खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय चै
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की पहली शेर-ए-पंजा
कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन में उतरे राजा वड़िंग
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अरविंद केजरीवाल और मनीष
पंजाब के पांच छात्रों ने हासिल की प्रतिष्ठित इंजीनियरि
पंजाब में क्रिकेट का नया रोमांच, शेर-ए-पंजाब T20 लीग श
Cm मान के बठिंडा दौरे से पहले सुरक्षा कड़ी, धमकी वाले
नशे के खिलाफ अभियान में खन्ना पुलिस का बड़ा रिकॉर्ड, अ
महा हड़ताल में गैरहाजिर कर्मचारियों पर कार्रवाई, सरकार
फिरोजपुर में Aap नेता की हत्या, हमलावरों की तलाश में ज
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने लुधियाना में शहीद भगत सि
शिक्षा ही बदलेगी घुमंतू समाज का भाग्य, बच्चों को जरूर
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में जुट
केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के
*पंजाब सरकार ने औद्योगिक केंद्रों के निकट विश्वस्तरीय
शेर-ए-पंजाब टी20 क्रिकेट लीग के आगाज से पहले लुधियाना
हर गर्भवती महिला की समृद्धि पोर्टल के जरिए होगी निगरान
हरियाणा की जेलों में रोजगार के लिए प्रशिक्षण और सामाजि
पंजाब कांग्रेस 31 अगस्त को लुधियाना में विमुक्त दिवस म
Update : लुधियाना एफ. एंड सी.सी. चुनाव में आप विधायक स

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51622063

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us