मलेशिया के पेनांग से डिप्टी सीएम जगदीप सिंह देव ने ढिल्लों से की मुलाकात
Aug10,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh
पेनांग के 123 वर्ष पुराने गुरुद्वारा साहिब के समारोह के लिए ढिल्लों को दिया निमंत्रण
चंडीगढ़ में महत्वपूर्ण बैठक के दौरान विकास, तकनीक और रोजगार पर हुई चर्चा
मलेशिया की राजनीति में पंजाबियों का दबदबा हमारे लिए गर्व की बात : ढिल्लोंमलेशिया के पेनांग प्रांत के उपमुख्यमंत्री वाई.बी. जगदीप सिंह देव के नेतृत्व में आए एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष केवळ सिंह ढिल्लों से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस उच्च-स्तरीय बैठक में ‘इंटरनेशनल पंजाबी हेरिटेज एंड कल्चरल फाउंडेशन मलेशिया’ के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. बी. एस. बैंस तथा अन्य नेता भी उपस्थित थे।
इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के विकास, आधुनिक तकनीक, उद्योग और रोजगार के नए अवसर पैदा करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में भारत आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है तथा ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है।
पंजाबियों की मेहनत और जज्बे की सराहना करते हुए केवळ सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाबी अपनी कड़ी मेहनत और ईमानदारी के बल पर पूरी दुनिया में अपनी पहचान और प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जगदीप सिंह देव और उनके परिवार द्वारा मलेशिया की राजनीति में उच्च पदों पर सेवाएं देना पूरे पंजाबी समुदाय के लिए बेहद गर्व और सम्मान की बात है।
मुलाकात के दौरान जगदीप सिंह देव ने पेनांग में स्थित 123 वर्ष पुराने ऐतिहासिक वड्डा गुरुद्वारा साहिब के नवीनीकरण के बाद आयोजित किए जा रहे विशेष उद्घाटन समारोह के लिए केवळ सिंह ढिल्लों को औपचारिक रूप से निमंत्रण पत्र भी सौंपा।
Malaysia-s-Penang-Deputy-Cm-Jagdeep-Singh-Deo-Meets-Dhillon