साढ़े चार साल में पंजाब में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ- भगवंत सिंह मान

Jul28,2026 | Jagrati Lahar Bureau | New Delhi


न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान
- पंजाबियों की मेहनत को बदनाम करने के लिए भाजपा झूठे आरोप लगा रही है- भगवंत सिंह मान
- राजनीतिक जमीन पाने के लिए पंजाबियों को बदनाम करने की राजनीति भाजपा को भारी पड़ेगी- भगवंत सिंह मान
- भाजपा राजनीतिक लड़ाई मुझसे लड़े, पंजाब के युवाओं की लगन, मेहनत को बदनाम करना बंद करे- भगवंत सिंह मान
- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलने संसद पहुंचे सीएम भगवंत ने भाजपा समेत अन्य विरोधी दलों पर किए तीखे हमले

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पेपर लीक का झूठ फैला रहे भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल पर तीखा हमला बोला। मंगलवार को संसद में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य सांसदों से मिलने संसद पहुंचे भगवंत सिंह मान ने कहा कि न फरमाइश, न पेपर लीक और न कैश, सिर्फ मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुका हूं। भाजपा, पंजाबियों की मेहनत को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगा रही है। राजनीतिक जमीन पाने के लिए पंजाबियों को बदनाम करने की राजनीति भाजपा को भारी पड़ेगी। भाजपा राजनीतिक लड़ाई मुझसे लड़े। पंजाब के युवाओं की लगन और मेहनत को बदनाम करना बंद करे।
मंगलवार को संसद में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसदों से मिलने के उपरांत मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लोकतंत्र की यही खूबसूरती है कि लोग आपस में मिलते रहें। राजनीति में वैचारिक मतभेद चलते रहते हैं और ये हो भी सकते हैं, लेकिन आपस में मनभेद नहीं होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने पंजाब में पेपर लीक के झूठे आरोपों पर साफ कहा कि पंजाब में हमारी सरकार को बने हुए साढ़े चार साल हो गए हैं, लेकिन वहां एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछले दिनों पंजाब में फार्मेसी के एक एग्जाम में हमारे सामने चीटिंग का एक मामला जरूर आया था। सुबह 11 बजे एग्जाम शुरू हुआ और 11ः15 बजे तक हमें पता चल गया कि कोई छात्र ब्लूटूथ वाले पेन से स्कैनिंग करके बाहर से हेडफोन के जरिए जवाब पूछ रहा था। पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए 10 छात्रों के साथ-साथ बाहर बैठे 11 लोगों के पूरे गैंग को पकड़कर जेल भेज दिया। पंजाब में ‘नो कैश, नो फरमाइश’ व सिर्फ और सिर्फ मेरिट के सिद्धांत पर काम होता है। 
विपक्ष की ओर से राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के सवाल पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि पहली बात तो फार्मेसी का एग्जाम शिक्षा विभाग का नहीं, बल्कि स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आता है। पहले ही स्वास्थ्य मंत्री ने खुद यह साफ कर दिया है कि वहां कोई पेपर लीक नहीं हुआ था, केवल चीटिंग की कोशिश हो रही थी, जिसे तुरंत रोक दिया गया और वह एग्जाम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पंजाब में पेपर लीक जैसी कोई घटना नहीं हो सकती।
अकाली दल के झूठे दावों पर भगवंत मान ने कहा कि अकाली दल का पंजाब में अब कोई दावा नहीं चलता। वे हैं ही कितने। साथ ही, संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन करने वाली भाजपा पहले दिल्ली का जंतर-मंतर संभाल ले। मैं बिना एक भी रुपया लिए, केवल मेरिट के आधार पर 68,855 युवाओं को नौकरियां देकर सामने खड़ा हूं। पंजाब में चीटिंग और भ्रष्टाचार अब बीते समय की बातें हो गई हैं। भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल पहले अपने आप को संभाल लें, वे झाड़ू की फिक्र न करें।
 

Bhagwant-Mann-Cm-Punjab



TOP HEADLINES


रोपड़ में हर घर तिरंगा के तहत पंजाब भाजपा की विशाल तिर
पंजाब पुलिस ने योजनाबद्ध हमले को किया नाकाम; आतंकी मॉड
एमएसएमई क्षेत्र को बड़ी राहत, विकास संशोधन विधेयक 2026
नायब सैनी ने अकाली भाजपा गठबंधन से इनकार किया
स्वतंत्रता दिवस से पहले डीजीपी गौरव यादव ने जालंधर में
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 1.80लाख सालाना आ
भिवानी में कोई पेपर लीक गैंग चल रहा है, तो पंजाब सरकार
राज्यसभा में हर राज्य को मिले समान प्रतिनिधित्व: मनप्र
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पेट के कीड़ों से मु
मलेशिया के पेनांग से डिप्टी सीएम जगदीप सिंह देव ने ढिल
जालंधर में Isi समर्थित Bki आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़,
संडे विद वड़िंग एंड वॉरियर्स : राजा वड़िंग हर रविवार क
आप आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार, 1
14 अगस्त को दरेसी ग्राउंड लुधियाना में होगा एक शाम भगव
*सीएम भगवंत मान ने श्री गुरु रविदास बाणी रिसर्च सेंटर
लुधियाना में युवक की हत्या के बाद हाईवे जाम, परिवार और
बेअदबी कानून में हिंदू ग्रंथ शामिल न करने पर रोष, श्री
हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक 13अगस्त को
गौ संवर्धन को लगातार बढ़ा रही हरियाणा सरकार_नायब सैनी
‘बटवारा 1947’ के पंजाब प्रमोशनल टूर के दौरान सनी देओल

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51299016

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us