गौ संवर्धन को लगातार बढ़ा रही हरियाणा सरकार_नायब सैनी

Aug9,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


       राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़, 9 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब के जिला पटियाला स्थित समाना की पावन धरा पर आयोजित गौ कथा और गौ माता की सेवा का यह पवित्र कार्यक्रम भारत की महान आध्यात्मिक एवं सनातन परंपरा का भव्य साक्षी है। हिंद की चादर, श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित यह समारोह हमारी आस्था, सेवा-परंपरा और साझी सांस्कृतिक विरासत का एक अद्भुत और अप्रतिम संगम है। इस मौके पर मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी का गौ सेवा समिति, एडवोकेट एसोसिएशन व अन्य कई सामाजिक संगठनों ने स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर  स्वागत भी किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले हरियाणा में केवल 200 गौशालाएं थीं और उनका वार्षिक बजट मात्र 2 करोड़ रुपये था। वर्तमान सरकार की प्राथमिकताओं के फलस्वरूप आज प्रदेश में गौशालाओं की संख्या बढ़कर 650 हो चुकी है, जबकि इनका बजट बढ़ाकर रिकॉर्ड 600 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इन गौशालाओं में वर्तमान में 4 लाख से अधिक बेसहारा गोवंश का पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ पालन-पोषण किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि गोवंश को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रदेश की 350 गौशालाओं में विशाल शेड और सौर ऊर्जा (सोलर) प्लांट स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, गौ संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई गौशालाओं की स्थापना हेतु जमीन की रजिस्ट्री पर ली जाने वाली 1 प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी को पूर्णतः समाप्त कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य पर बल देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने युवाओं को नशे की सामाजिक बुराई से बचाने के लिए एक व्यापक और बड़ा अभियान चला रखा है। नशे के सौदागरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। पंजाब सरकार की अनदेखी के कारण यहां का युवा नशे की गिरफ्त में फंसता जा रहा है, वहीं हरियाणा में युवाओं को मैदानों से जोड़ने के लिए 2000 खेल नर्सरियां स्थापित की गई हैं, जहां प्रतिदिन लगभग 40 लाख युवा अभ्यास करते हैं।
 
इसी खेल नीति का परिणाम है कि हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत द्वारा जीते गए कुल 39 मेडल (13 गोल्ड) में से अकेले हरियाणा के खिलाड़ियों ने 7 गोल्ड मेडल हासिल किए। गर्व की बात यह है कि इन 7 स्वर्ण पदकों में से 5 मेडल हरियाणा की बेटियों ने अपने नाम कर देश और प्रदेश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया।
मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। सड़क और रेल कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं तथा रिकॉर्ड संख्या में नए मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी, आईआईटी और आईआईएम खोले गए हैं।
हरियाणा का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य के 22 में से 17 जिलों में मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुके हैं। वर्ष 2014 से पूर्व हरियाणा को प्रतिवर्ष केवल 500 डॉक्टर मिलते थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 3000 प्रतिवर्ष हो गई है। इसके साथ ही, हरियाणा में युवाओं को बिना किसी खर्ची-पर्ची के पूर्ण पारदर्शिता से सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं, जबकि पड़ोसी राज्य पंजाब में युवाओं के साथ नौकरियों के वितरण में लगातार भेदभाव किया जा रहा है।

-haryanagovernment-nayabsinghsaini-gausamvardhan-gauseva-gaushala-haryana-cowwelfare



TOP HEADLINES


नायब सैनी ने अकाली भाजपा गठबंधन से इनकार किया
स्वतंत्रता दिवस से पहले डीजीपी गौरव यादव ने जालंधर में
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 1.80लाख सालाना आ
भिवानी में कोई पेपर लीक गैंग चल रहा है, तो पंजाब सरकार
राज्यसभा में हर राज्य को मिले समान प्रतिनिधित्व: मनप्र
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पेट के कीड़ों से मु
मलेशिया के पेनांग से डिप्टी सीएम जगदीप सिंह देव ने ढिल
जालंधर में Isi समर्थित Bki आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़,
संडे विद वड़िंग एंड वॉरियर्स : राजा वड़िंग हर रविवार क
आप आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार, 1
14 अगस्त को दरेसी ग्राउंड लुधियाना में होगा एक शाम भगव
*सीएम भगवंत मान ने श्री गुरु रविदास बाणी रिसर्च सेंटर
लुधियाना में युवक की हत्या के बाद हाईवे जाम, परिवार और
बेअदबी कानून में हिंदू ग्रंथ शामिल न करने पर रोष, श्री
हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक 13अगस्त को
गौ संवर्धन को लगातार बढ़ा रही हरियाणा सरकार_नायब सैनी
‘बटवारा 1947’ के पंजाब प्रमोशनल टूर के दौरान सनी देओल
अमेरिका में बर्थ टूरिज्म पर ट्रंप का शिकंजा
*'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के अंतर्गत शीर्ष 10 प्रक्रिय
ढिल्लों ने पंजाब भाजपा का आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल लॉन्

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51298425

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us