भाजपा बना रही पेपर लीक पर कड़ा कानून: नायब सैनी

Jul28,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने किया युवाओं से खिलवाड़
           राजेंद्र सिंह जादौन
 चंडीगढ़, 28 जुलाई।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि युवाओं के साथ जो खिलवाड़ कभी कांग्रेस पार्टी करती थी वही काम दिल्ली व पंजाब में आम आदमी पार्टी ने किया। जबकि पेपर लीक जैसे मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने न केवल 2024 में कानून बनाया बल्कि अब उस कानून को और भी कठोर  करने का काम किया जा रहा है ताकि भविष्य में पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लग सके।
 मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने यह बात मंगलवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में मंत्रीमंडल की बैठक के उपरांत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास मोदी जी और भाजपा का विरोध करने के अलावा और कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले तक आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बड़े-बड़े दावे कर रहे थे कि यदि पंजाब में पेपर लीक जैसी घटना होती है तो हमारे शिक्षा मंत्री त्याग पत्र दे देंगे। आज पंजाब में फार्मेसी का पेपर लीक होने के चलते बच्चे प्रदर्शन कर रहे हैं तो मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल वातानुकूलित कमरों में ऐसे बैठे हैं जैसे इन्हें सांप सूंघ गया हो।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले नौकरियो के लिए खर्ची-पर्ची के माध्यम से कांग्रेस पार्टी युवाओं से खिलवाड़ करती थीउस समय पेपर भी खूब लीक होते थे। सन् 1986 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इस विषय पर लोकसभा में चर्चा तो की लेकिन कानून बनाने के संबंध में किया कुछ नहीं। पंजाब में जब लोग कांग्रेस की कारगुजारियों से तंग हो गए तब केजरीवाल ने ईमानदारी का नारा देकर भोले-भाले लोगों को बहलाकर वोट ले लिए और पंजाब में सरकार बना ली। पंजाब में एक्साइज इंस्पेक्टर की भर्ती में जिस प्रकार धांधली हुई वह किसी से छिपी नहीं है लेकिन पंजाब सरकार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की।
  नायब सिंह सैनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री को साथ बैठाकर और श्वेत पत्र जारी करके बताए कि उनकी सरकार में दिल्ली व पंजाब में कितने गरीब बच्चों को डॉक्टरइंजीनियर और आई.ए.एस. बनाया। जबकि हमने हरियाणा में अपने साढ़े 11 साल में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को मिशन बुनियाद तथा मिशन-100 के माध्यम से आईआईटीआईआईएम. और एनआईटी के अलावा नीट की परीक्षाएं उत्तीर्ण करवाकर इनके सपने पूरे किए हैं।
 एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 20 प्रतिशत डीजल बचाने का आह्वान किया था। उसी के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने सार्थक कदम उठाए हैं। इसी के तहत हरियाणा में 30 लाख रुपये तक की ईवी गाड़ियों की खरीद पर 100 प्रतिशत तथा 30 लाख से अधिक कीमत की गाड़ियों की खरीद पर 50 प्रतिशत टैक्स छूट का प्रावधान किया है। ईवी गाड़ियों की चार्जिंग के लिए प्रदेश में आधारभूत ढांचा भी तैयार किया जा रहा है जिसके अंतर्गत जगह-जगह चार्जिंग स्टेशन खोले जा रहे हैं।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को भाजपा सरकारविशेषकर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सभी कामों का विरोध करने की आदत हो गई है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। इन्हें यह नहीं दिखता है कि देश कितनी तेज गति से तरक्की कर रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब के दौरों के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में  नायब सिंह सैनी ने बताया कि पंजाब के लोग हमारे भाई हैं। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के लोगों के प्यार के चलते उनके बुलावे पर ही पंजाब जाते हैंइससे विपक्ष को क्यों दिक्कत होती है।

Haryana-News-



TOP HEADLINES


नायब सैनी ने अकाली भाजपा गठबंधन से इनकार किया
स्वतंत्रता दिवस से पहले डीजीपी गौरव यादव ने जालंधर में
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 1.80लाख सालाना आ
भिवानी में कोई पेपर लीक गैंग चल रहा है, तो पंजाब सरकार
राज्यसभा में हर राज्य को मिले समान प्रतिनिधित्व: मनप्र
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पेट के कीड़ों से मु
मलेशिया के पेनांग से डिप्टी सीएम जगदीप सिंह देव ने ढिल
जालंधर में Isi समर्थित Bki आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़,
संडे विद वड़िंग एंड वॉरियर्स : राजा वड़िंग हर रविवार क
आप आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार, 1
14 अगस्त को दरेसी ग्राउंड लुधियाना में होगा एक शाम भगव
*सीएम भगवंत मान ने श्री गुरु रविदास बाणी रिसर्च सेंटर
लुधियाना में युवक की हत्या के बाद हाईवे जाम, परिवार और
बेअदबी कानून में हिंदू ग्रंथ शामिल न करने पर रोष, श्री
हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक 13अगस्त को
गौ संवर्धन को लगातार बढ़ा रही हरियाणा सरकार_नायब सैनी
‘बटवारा 1947’ के पंजाब प्रमोशनल टूर के दौरान सनी देओल
अमेरिका में बर्थ टूरिज्म पर ट्रंप का शिकंजा
*'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के अंतर्गत शीर्ष 10 प्रक्रिय
ढिल्लों ने पंजाब भाजपा का आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल लॉन्

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51298410

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us