हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक 13 अगस्त गुरुवार को दोपहर तीन बजे हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित मुख्य सभा कक्ष में होगी। सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्रिमंडल अनुभाग ने 9 अगस्त को बैठक का कार्यक्रम जारी किया है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे और इसमें सभी मंत्री एवं राज्य मंत्री शामिल होंगे।संभव है इस बैठक में विधानसभा का मानसून सत्र आहूत करने का फैसला किया जाए।
हालांकि, बैठक के एजेंडे में शामिल प्रस्तावों की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। माना जा रहा है कि बैठक में सरकार से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक और नीतिगत मामलों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।बैठक को लेकर सभी प्रशासनिक सचिवों, विधि परामर्शी, सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक तथा पुलिस के सीआईडी महानिरीक्षक को भी सूचना भेजी गई है। राज्यपाल के सचिव को भी बैठक की जानकारी दी गई है। मंत्रिपरिषद के सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी नोटिस में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।