अमेरिका में बर्थ टूरिज्म पर ट्रंप का शिकंजा
Aug9,2026
| Jagrati Lahar Bureau | New Delhi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘बर्थ टूरिज्म’ पर रोक लगाने के लिए दो नए कार्यकारी आदेश जारी किए हैं। इसका उद्देश्य उन विदेशी नागरिकों पर कार्रवाई करना है जो अमेरिका में बच्चे को जन्म देने के उद्देश्य से पहुंचते हैं और बच्चे को अमेरिकी नागरिकता दिलाने की कोशिश करते हैं।
ट्रंप प्रशासन के अनुसार, फर्जी या गलत तरीके से हासिल किए गए टूरिस्ट वीजा के जरिए जन्म देने आने वालों को निशाना बनाया जाएगा। आदेश में कुछ अन्य विशेष श्रेणियों के बच्चों की नागरिकता पर भी प्रतिबंध लगाने की कोशिश की गई है।
हालांकि, अमेरिका में जन्मसिद्ध नागरिकता 14वें संविधान संशोधन से जुड़ी है और ट्रंप के इस कदम को अदालत में चुनौती मिलने की संभावना है। सुप्रीम कोर्ट पहले भी व्यापक रूप से जन्मसिद्ध नागरिकता सीमित करने के ट्रंप के प्रयास पर फैसला दे चुका है।
-trump-birthtourism-donaldtrump-usimmigration-birthrightcitizenship-america-uspolitics