— गिरफ्तार किए गए आरोपी ने विदेशी हैंडलरों के निर्देशों पर हैंड ग्रेनेड प्राप्त किया: डीजीपी गौरव यादव
— इस पूरे आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए छेड़ी गई मुहिम के दौरान सीमा पार से चल रहे आतंकी नेटवर्कों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए, काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) जालंधर ने एसबीएस नगर पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान, विदेशी हैंडलरों द्वारा संचालित आईएसआई-प्रायोजित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकी मॉड्यूल के मुख्य संचालक को एक 86-पी हैंड ग्रेनेड समेत गिरफ्तार करके इस मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान लखविंदर सिंह उर्फ जोला निवासी गांव बैरसियां, एसबीएस नगर के रूप में हुई है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी ने विदेशी हैंडलरों के निर्देशों पर जालंधर के आदमपुर के पास एक डेड लेटर बॉक्स (डीएलबी) से हैंड ग्रेनेड प्राप्त किया था।
इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि विश्वसनीय सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीमों ने संदिग्ध लखविंदर उर्फ जोला को जिला एसबीएस नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के खुलासे के आधार पर, एसबीएस नगर के गांव बैरसियां से 86-पी हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया।
डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा की गई समय पर कार्रवाई ने योजनाबद्ध हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है। उन्होंने आगे बताया कि पूरे आतंकी नेटवर्क, जिसमें विदेशी हैंडलर, स्थानीय नेटवर्क और आगे-पीछे के संबंध शामिल हैं, का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।
इस संबंध में, एफआईआर संख्या 124 दिनांक 09.08.2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 113(1) और 113(3) तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत थाना सदर नवांशहर में दर्ज की गई है।
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)