पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल 30 जुलाई से 10 दिन के पंजाब दौरे पर
Jul29,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh
लुधियाना। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल 30 जुलाई से पंजाब के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे प्रदेश के 18 जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार बघेल का 10 दिवसीय दौरा इस तरह रहेगा:
- 30 जुलाई : चंडीगढ़ पहुंचेंगे
- 31 जुलाई : फतेहगढ़ साहिब और मोहाली
- 1 अगस्त : पटियाला और संगरूर
- 2 अगस्त : बरनाला और मानसा
- 3 अगस्त : बठिंडा और श्री मुक्तसर साहिब
- 4 अगस्त : फाजिल्का और फिरोजपुर
- 5 अगस्त : मोगा और फरीदकोट
- 6 अगस्त : लुधियाना (शहरी और ग्रामीण)
- 7 अगस्त : मलेरकोटला और खन्ना
- 8 अगस्त : एसबीएस नगर और रोपड़
सूत्रों के मुताबिक इस दौरे का मकसद संगठन को मजबूत करना और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेना है। लुधियाना में 6 अगस्त को शहरी और ग्रामीण दोनों इकाइयों के साथ उनकी बैठक तय है।
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि बघेल इस दौरे में आगामी रणनीति, बूथ स्तर की तैयारी और पार्टी की मजबूती पर चर्चा करेंगे।
Bhupesh-Baghel-Punjab-Visit-