स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों और आशा वर्कर कि समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

Jul29,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh

 हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने चंडीगढ़ में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (पुरुष एवं महिला) तथा आशा वर्कर यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र के इन अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों की समस्याओं, लंबे समय से लंबित मांगों और कार्यस्थल पर आ रही व्यावहारिक चुनौतियों को विस्तार से सुनना और उनका निराकरण करना था।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, नेशनल हेल्थ मिशन हरियाणा के मिशन निदेशक  आर. एस ढिल्लो, नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव समेत विभाग के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान यूनियन के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं को स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखा। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कर्मचारियों की सभी न्यायोचित मांगों को अत्यंत ध्यानपूर्वक और संवेदनशीलता के साथ सुना।
स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कर्मचारियों की जायज मांगों का प्राथमिकता के आधार पर और एक निर्धारित समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों और आशा वर्करों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे सीधे तौर पर जमीनी स्तर पर जनता से जुड़कर स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाते हैं। ऐसे में कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना और उन्हें बेहतर कार्य माहौल प्रदान करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे यूनियन के प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई करें और संबंधित फाइलों की प्रक्रिया को गति दें, ताकि समयबद्ध तरीके से सकारात्मक परिणाम सामने आ सकें।

Haryana-News-



TOP HEADLINES


पंजाब में प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वृद्धि के
मुख्यमंत्री माँवां-धियां सत्कार योजना के तहत 65 लाख से
सीमा पार तस्करी नेटवर्क से जुड़े सात आरोपी गिरफ्तार, 1
पंजाब में आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती किए गए कर्मचा
पंजाब विधानसभा द्वारा 9 महत्वपूर्ण विधेयक पारित
भगवंत मान सरकार के सार्थक प्रयासों के कारण पंजाब की मह
*पंजाब सरकार ने ब्यास और सतलुज दरियाओं पर बाढ़ सुरक्षा
*जालंधर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता: लूट का मामला सुलझ
रोपड़ में हर घर तिरंगा के तहत पंजाब भाजपा की विशाल तिर
पंजाब पुलिस ने योजनाबद्ध हमले को किया नाकाम; आतंकी मॉड
एमएसएमई क्षेत्र को बड़ी राहत, विकास संशोधन विधेयक 2026
नायब सैनी ने अकाली भाजपा गठबंधन से इनकार किया
स्वतंत्रता दिवस से पहले डीजीपी गौरव यादव ने जालंधर में
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 1.80लाख सालाना आ
भिवानी में कोई पेपर लीक गैंग चल रहा है, तो पंजाब सरकार
राज्यसभा में हर राज्य को मिले समान प्रतिनिधित्व: मनप्र
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पेट के कीड़ों से मु
मलेशिया के पेनांग से डिप्टी सीएम जगदीप सिंह देव ने ढिल
जालंधर में Isi समर्थित Bki आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़,
संडे विद वड़िंग एंड वॉरियर्स : राजा वड़िंग हर रविवार क

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51300029

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us