ढिल्लों ने गुरुद्वारा गुरुसागर मस्तुआणा साहिब में मत्था टेका
Jul29,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh
ईश्वर का आभार व्यक्त किया और सरबत के भले की अरदास की
पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार अपने गृह जिले संगरूर पहुंचकर गुरुद्वारा गुरुसागर मस्तुआणा साहिब में मत्था टेका।
इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने श्रीमान संत बाबा अतर सिंह जी के तप स्थान पर नतमस्तक होकर ईश्वर का आभार व्यक्त किया तथा पंजाब की शांति, प्रगति, समृद्धि और सरबत के भले की अरदास की।
इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधकों ने सरदार केवल सिंह ढिल्लों को गुरु घर का सिरोपा भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया।
इस अवसर पर केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि वे पार्टी हाईकमान द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वे इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी लगन, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में पंजाब को हर क्षेत्र में निराश किया है और प्रदेश को गंभीर चुनौतियों के सामने खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब का हर वर्ग वर्तमान सरकार की नीतियों से दुखी और निराश है।
केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब के लोगों की उम्मीदें अब भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा पंजाब में शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह जी की सरकार-ए-खालसा की सुशासन की भावना के अनुरूप विकास, जनकल्याण और समृद्धि का नया युग स्थापित करेगी तथा पंजाब को पुनः रंगला और खुशहाल बनाएगी।
इस अवसर पर भाजपा के बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Punjab-Bjp-President-Kewal-Singh-Dhillon-Pays-Obeisance-At-Gurdwara-Gurusagar-Mastuana-Sahib