*-लोगों ने मुफ्त बिजली, बेहतर और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं, अच्छे स्कूलों और रोजगार के मौकों के जरिए 'काम की राजनीति' पर मुहर लगाई - सुरेश गोयल*
*-कोई पक्षपात नहीं होगा; पंजाब के हर शहर, कस्बे और गांव में बराबर विकास देखने को मिलेगा: सुरेश गोयल*
*-पंजाबियों ने कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा का 'सफाया' किया: सुरेश गोयल*
*-आम आदमी पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के लिए विजयी उम्मीदवारों और लोगों को दी बधाई*
पंजाब में हाल ही में हुए नगर निगम/नगर परिषद के चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा दर्ज की गई बड़ी और शानदार जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी, पंजाब के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेश गोयल ने समस्त पंजाबियों, विजयी उम्मीदवारों और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल से बधाई दी है।
गोयल ने पंजाब के समस्त विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत आम लोगों की जीत है और पंजाब के लोगों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे विकास, पारदर्शी प्रशासन और ईमानदार राजनीति के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे लोक-हितैषी कामों पर लोगों ने मुहर लगाई है।
प्रदेश कोषाध्यक्ष ने विजेताओं से अपील की कि वे अब बिना किसी देरी के क्षेत्र के विकास कार्यों में बढ़-चढ़कर जुट जाएं। जिन उम्मीदों के साथ पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को यह बड़ी जीत दिलाई है, हमें उन उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। ताकि 2027 में फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बन सके।
सुरेश गोयल ने पंजाब वासियों को विश्वास दिलाया कि शहरों के विकास को नई गति दी जाएगी। लोगों की मुश्किलों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
गोयल ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि पूरे पंजाब में कुल 990 आम आदमी क्लीनिक चल रहे हैं। इन आम आदमी क्लीनिकों में से 5 करोड़ से ज्यादा लोग लाभ उठा चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ लोग वे हैं जिन्होंने एक बार दवा ली है, उन्हें दोबारा दवा की जरूरत नहीं पड़ी। करीब 3 करोड़ लोग ऐसे हैं जिन्होंने 2-3 बार जनरल चेकअप करवाया और 50-60 हजार ऐसे मरीज हैं जिनकी लगातार दवा चल रही है। यह आम आदमी क्लीनिक बुनियादी जिंदगी को सहायता देने के लिए बहुत बड़ा योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने आगे बताया कि इन आम आदमी क्लीनिकों में 107 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध हैं। यहां डॉक्टर उपलब्ध रहते हैं और उनकी सलाह भी बिल्कुल मुफ्त है। आम आदमी क्लीनिकों से हमारे बुजुर्गों, भाइयों, माताओं-बहनों को बहुत बड़ी सुविधा मिली है। मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की सरकार लोक पक्षी सरकार है जो लोगों की रोजाना जिंदगी की जरूरतों को समझती है।
सुरेश गोयल ने कहा कि पूर्व सरकारों के प्रतिनिधियों ने विकास के नाम पर लोगों को सिर्फ गुमराह किया और दूसरी ओर मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार द्वारा चुनाव के समय जो भी प्रदेशवासियों को गारंटियां दी थीं उन्हें एक-एक करके पूरा करने का वादा निभाया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश भर में मुफ्त बिजली, मेडिकल, शिक्षा के साथ-साथ हर तरह की सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।