फगवाड़ा/जालंधर :- (शिव कौड़ा) जालंधर में एक आरटीआई एक्टिविस्ट की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई है इसकी पुष्टि जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने बताया कि मृतक की पहचान सिमरनजीत सिंह के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने सिमरनजीत सिंह पर गोलियां चलाईं जिससे उनकी मौत हो गई।घटना के बाद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए। बाद में उक्त कार लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के निकट लावारिस हालत में बरामद हुई। सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।पुलिस अधिकारियों के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि कार सवार व्यक्ति किसी की हत्या करने के बाद फरार हुए हैं। बरामद वाहन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है।पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।फिलहाल पुलिस ने हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।
Rti-Activist-Shot-Dead-In-Jalandhar-Dig
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)