प्रदेशभर में लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली ठप! उपभोक्ता परेशान!
May30,2026
| Rajender Singh Jadon | Chandigarh
कालांवाली (पवनशर्मा):
सर्वर सिस्टम डाउन होने कारण प्रदेशभर में लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली ठप रही जिसके चलते उपभोक्ताओं व डिपू होल्डरों को भरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह जानकारी देते हुए आल राशन डिपू होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के मिडिया प्रभारी गुरतेज सिंह सोढी ने बताया कि माह के दो दिन शेष रहते ई-पोस मशीनें (बिक्री यंत्र) सर्वर समस्या कारण चालू ही नहीं हुई जिससे प्रदेशभर में कार्डधारक डिपूओं के चक्कर काटते रहे तथा डिपू होल्डर डिपू खोल कर हाथ पर हाथ रखे ई-पोस मशीन के चालू होने का इंतजार करते रहे। विभाग ने इसी माह पूर्व में संचालित 2-जी ई-पोस मशीनें बंद करके इसी नई 5-जी नेटवर्क से संचालित ई-पोस मशीनों के माध्यम से प्रदेश में लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली को आधुनिक एवं हाईटेक बनाया है। कुछ जिलों में नई ई-पोस मशीनें डिपू होल्डरों को माह के अन्तिम दिनों में दी गई है जिससे राशन वितरण कार्य के लिए कम समय मिला है। अब माह के दो दिन शेष रहते राशन वितरण कार्य ठग होने से कार्डधारकों में परेशानी का माहौल बना हुआ है क्यों कि उन्हें भय है कि कहीं उनका राशन माह समाप्त होने उपरांत उन्हें ना मिले इसी को लेकर वह सुबह से डिपू स्थलों पर डेरा जमाए बैठे रहे परन्तु एन.आई. सी. का इश्यू चलते राशन वितरण कार्य ठप रहा जिससे उपभोक्ताओं में रोष है। बार-बार सर्वर समस्या कारण राशन कार्य बाधित होने से कार्डधारकों व डिपू होल्डरों को परेशानी होती है। आल राशन डिपू होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा मांग करती है कि लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली में स्थाई सुधार करके इसे सुचारू रूप से संचालित किया जाए ताकि पात्र परिवारों को समय पर राशन वितरण किया जा सके
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.