हरियाणा रोडवेज की डबवाली से हरिद्वार जाने वाली बस शुक्रवार को ओढ़ा बस स्टैंड पर आने की बजाये दुसरी तरफ रुकने से यात्रियों को बड़ी परेशानी हुई और एक दो सवारिया तो चढ़ने से रह ही गई। दुसरी तरफ जाने के लिए रेलिंग पार करनी पड़ती जो मुश्किल है और दुर्घटना होने का भय भी होता है। यात्री ओमप्रकाश, रामकुमार, बलदेव सिंह आदि ने बताया कि उन्हें सिरसा से किसान एक्स्प्रेस में दिल्ली जाना था इस बस के निकल जाने पर अब उन्हें दुसरी बस के आने का इंतजार करना पड़ेगा तब तक ट्रेन छुट भी सकती हैं।
वता दे कि ओढ़ा में सुबह हरियाणा रोडवेज की पहली बस 5:30 बजे आती है जोकि हरिद्वार जाती है इसलिए ओढ़ा में आसपास गांवों के काफी यात्री एकत्रित हो जाते है। जिन्होंने सिरसा, दिल्ली, जयपुर आदि जाना होता है जिनमें कर्मचारी ज्यादा होते हैं। कभी कभी कोई चालक बस स्टेंड की बजाये सीधे ही निकल जाते हैं। यात्रियों की मांग है कि जी एम सिरसा को उक्त बस के चालक व परिचालक के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।