मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अमृतसर के लिए श्रद्धालुओं का भव्य जत्था रवाना विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने दी हरी झंडी, यात्रा में विशेष सुविधाओं की व्यवस्था
Mar31,2026
| Shiv Punjabi | Ludhiana
लुधियाना, 31 मार्च (शिव पंजाबी) पंजाब सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के अंतर्गत विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा द्वारा श्रद्धालुओं का जत्था तीन दिवसीय अमृतसर के पावन स्थलों के दर्शनों एवं अटारी बॉर्डर के भ्रमण के लिए रवाना किया गया।
सलेम टाबरी स्थित श्री राधा कृष्ण पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को सुंदर मालाएं पहनाकर व आईडी कार्ड वितरित कर सम्मानपूर्वक विदा किया गया। धार्मिक जयकारों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच विधायक बग्गा ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर विधायक बग्गा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। यात्रा के पहले दिन दोपहर को बफे लंच, शाम को बफे चाय तथा रात्रि में बफे डिनर की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं के लिए अमृतसर के एक शानदार होटल में दो रातों के रात्रि विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जहां सुबह बफे नाश्ता भी प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को अमृतसर साहिब के संपूर्ण व विधिवत दर्शन करवाए जाएंगे, ताकि सभी श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति और संतोष का अनुभव कर सकें।
इस अवसर पर एडवोकेट अजय अरोड़ा, एडवोकेट गौरव बग्गा, राजू चावला, मुस्कान अरोड़ा, जसविंदर सिंह ढल्ल, सुरिंदर मुरारी, नितिश कुमार, उमेश चंद्र, सुमन बाला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Madan-Lal-Bagga-Mla-Aam-Aadmi-Party-Ludhiana-North-