लुधियाना(विशाल):-। आम आदमी पार्टी ने गुरवीर सिंह गोलू बाजवा को पंजाब यूथ विंग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया है। गोलू बाजवा पहले से ही पंजाब यूथ डिवैल्पमेंट बोर्ड में डायरेक्टर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
नियुक्ति के बाद गुरवीर सिंह गोलू बाजवा ने पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा, विधायक मदन लाल बग्गा और पंजाब यूथ डिवैल्पमेंट बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी सहित पार्टी हाईकमान का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एकमात्र ऐसा राजनीतिक संगठन है, जहां जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ताओं को संगठन और सरकार में उच्च पद देकर सम्मानित किया जाता है।
गोलू बाजवा ने विश्वास दिलाया कि वे उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।