महानगर के पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वप्न शर्मा के निर्देशों पर ड्रग तस्करों के खिलाफ शुरू किए गए खास अभियान के तहत लुधियाना पुलिस का नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा जारी है। इसी अभियान के अंतर्गत एडीसीपी-1 समीर वर्मा और एसीपी नार्थ किकर सिंह भुल्लर के नेतृत्व में एसएचओ सलेम टाबरी इंस्पेक्टर हर्षवीर सिंह संधू व उनकी पुलिस टीम ने हेरोइन, इलेक्ट्रॉनिक कंडा और तीन दोपहिया वाहनों सहित दो आरोपियों को काबू किया।
सिनियर पुलिस अधिकारियों ने बताया
05 मार्च को, सलेम टाबरी थाने की पुलिस पार्टी ने मेट्रो मॉल के पास एक खाली प्लॉट से सर्च ऑपरेशन के दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम 24 वर्षीय दीपक उर्फ दीपू पुत्र सुखदेव सिंह निवासी यस बिल्डिंग मटेरियल स्टोर के पास, चिट्टी कॉलोनी, भट्टियां बेट और 25 वर्षीय चरणजीत सिंह उर्फ काला पुत्र मंगल सिंह निवासी मकान नंबर 530, गगनदीप कॉलोनी बताया। दोनों की तलाशी के दौरान कुल 07 ग्राम हेरोइन और एक डिजिटल कंडा बरामद हुआ।
इस संबंध में, दोनों के खिलाफ थाना सलेम टाबरी में NDPS एक्ट की धारा 21,61,85 के तहत केस नंबर 38, दर्ज किया गया और दोनों को हिरासत में लिया गया।आगे की कार्रवाई के लिए 06 मार्च को दोनों आरोपियों को माननीय कोर्ट में पेश किया गया और 03 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। रिमांड के दौरान, दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई और 07 मार्च को किए गए खुलासे के आधार पर, टाइगर सफारी की झाड़ियों से एक मोटरसाइकिल नंबर PB-91-H-3884 मार्का स्प्लेंडर+ रंग काला, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल रंग काला बिना नंबर और एक हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल रंग काला बिना नंबर बरामद किया गया। दोनों आरोपियों से और गहराई से पूछताछ की जा रही है और उनसे और भी अहम खुलासे होने की संभावना है। इसके साथ ही, आरोपियों के खिलाफ पहले दर्ज मामलों की भी जांच की जा रही है।