पंजाब बजट 2026–27 में मेरी रसोई योजना के लिए 900 करोड़ रुपये का बड़ा प्रावधान

Mar8,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


वन और वन्यजीव संरक्षण के लिए 238 करोड़ रुपये किए गए आवंटित

खाद्य आपूर्ति और वन मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का किया धन्यवाद

घरेलू खर्चों को कम करने और कमजोर वर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए ‘मेरी रसोई’ योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए वित्तीय वर्ष 2026–27 में 900 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान रखा गया है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा आज यहां पंजाब विधानसभा में 2026–27 के बजट के दौरान किए गए इस ऐलान का खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने दिल से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का धन्यवाद करते हुए श्री कटारूचक्क ने कहा कि यह प्रमुख योजना राज्य भर के कमजोर परिवारों के लिए भोजन और पोषण सुरक्षा को मजबूत करने में बहुत मदद करेगी।

इस पहल के तहत एनएफएसए/स्मार्ट राशन कार्ड योजना के अंतर्गत आने वाले लगभग 40 लाख परिवारों को उनके अनाज प्राप्त करने के मौजूदा अधिकार के अलावा 2 किलो चीनी, 2 किलो चने की दाल, 1 लीटर सरसों का तेल, 200 ग्राम हल्दी और 1 किलो नमक जैसी आवश्यक वस्तुओं वाली तिमाही राशन किटें मुफ्त प्रदान की जाएंगी।

इसके अलावा लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए आने वाले वर्ष में 10 लाख नए लाभार्थियों को शामिल कर खाद्य सुरक्षा का लाभ दिया जाएगा।

पंजाब के प्रत्येक परिवार के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ यह भी घोषणा की गई कि लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने खाली पड़ी रिक्तियों के विरुद्ध राज्य में डिपो (एफपीएस) आवंटित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

अगले 1–2 महीनों में इस प्रक्रिया के पूरा होने पर राज्य में उचित मूल्य की दुकानों/राशन डिपो चलाने के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे, जिससे राज्य में स्मार्ट कार्ड राशन योजना के अंतर्गत पंजीकृत लाभार्थियों को गेहूं का वितरण भी किया जाएगा।

वन विभाग के संबंध में राज्य के सभी जिलों में ‘श्री गुरु तेग बहादुर हरियावल संकल्प’ पहल के तहत अब तक 1.11 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। ग्रीन पंजाब मिशन के तहत शहरी और सामुदायिक हरित क्षेत्रों का विस्तार करने के लिए नानक बगीचियां, पवित्र वन और पार्क विकसित किए जा रहे हैं।

वित्तीय वर्ष 2026–27 के दौरान 4150 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में पौधारोपण करने का प्रस्ताव है। पनकैंपा  योजना के तहत वन और वन्यजीव संरक्षण पहलों के साथ-साथ स्वीकृत योजनाओं के अंतर्गत 238 करोड़ रुपये आरक्षित रखे गए हैं।

इसके अतिरिक्त राज्य अगले आठ वर्षों के दौरान लागू किए जाने वाले 760 करोड़ रुपये के जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जे आई सी ए ) समर्थित परियोजना को शुरू करने जा रहा है, जिसका उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से वृक्षारोपण और जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा देना है, ताकि पंजाब की दीर्घकालिक पर्यावरणीय स्थिरता को मजबूत किया जा सके। 

Huge-Bonanza-Of-Rs-900-Crore-For-Meri-Rasoi-Scheme-In-Punjab-Budget-2026-27



TOP HEADLINES


*19,000 आशा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सेहत योजना के राज्य
*19,000 Asha Workers Join Mukh Mantri Sehat Yojna’s St
​भाजपा में शामिल हुए H.s. Phulka
जन-संवाद में गूंजा जनता का मत, विधायक बग्गा ने सरकार क
देश के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा पर एक बार फिर से
अजनाला में पनाही कदीम की 10,181 कनाल जमीन के किसान माल
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अमृतसर के लिए श्
लुधियाना में विभिन्न खाद्य इकाइयों पर व्यापक जांच अभिय
नंगल झील पर उत्तरी भारत का पहला ग्लास ब्रिज बनेगा: मुख
आप पार्टी ने गुरवीर सिंह गोलू बाजवा को यूथ विंग का संय
*मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पंजाब हर परिवार को 10 ल
आप यूथ विंग शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल मुहिम को हर
गैंगस्टरों ते वार का 70वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 521
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का राज्य में वाहनों की एं
जन-संवाद कार्यक्रम में विधायक बग्गा ने लिया आप सरकार क
केंद्र की मोदी सरकार ने गेहूं की फसल की खरीद के लिए 30
*पंजाब सरकार द्वारा महत्वपूर्ण औद्योगिक सुधारों की घोष
बिहार फाउंडेशन के पंजाब एवं चंडीगढ़ चैप्टर ने बिहार सर
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब पुलिस को 508 इमरजे
*punjab Government Announces Landmark Industrial Refor

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49662888

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us