गैंगस्टरों ते वार का 164वां दिन: पंजाब पुलिस ने 534 स्थानों पर छापेमारी कर 297 लोगों को गिरफ्तार किया

Jul3,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


— पुलिस टीमों ने 206 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की

— आम लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गोपनीय रूप से गैंगस्टरों और वांछित अपराधियों की सूचना दे सकते हैं

— ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के 489वें दिन 2.1 किलोग्राम हेरोइन सहित 187 नशा तस्कर गिरफ्तार

राज्य में चल रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 164वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 534 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते  वार’ अभियान पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 164वें दिन पुलिस टीमों ने पांच हथियार बरामद करते हुए 297 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 43,127 हो गई है।

इसके अतिरिक्त पुलिस ने 206 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की, जबकि अभियान के दौरान दो भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया गया।

 आम जनता, एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर पूर्ण गोपनीयता के साथ वांछित अपराधियों, गैंगस्टरों तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचना साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

इस दौरान पुलिस ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के 489वें दिन भी राज्यभर में कार्रवाई जारी रखते हुए 187 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 2.1 किलोग्राम हेरोइन, 712 नशीली गोलियां तथा 22,900 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।
इसके साथ ही पिछले 489 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 71,538 हो गई है।
नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 12 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा पुनर्वास उपचार के लिए भी प्रेरित किया।

-day-164-Of-Gangstran-Te-Vaar-Punjab-Police-Conducts-534-Raids-297-Held-



TOP HEADLINES


गैंगस्टरवाद और नशों के खिलाफ मान सरकार की जंग जारी, अब
*सेफ पंजाब गुप्त व्हाट्सएप हेल्पलाइन के द्वारा भगवंत म
*मेरी रसोई राशन किटों का वितरण और तेज हुआ*
लुधियाना में होगा हार्ट की बीमारी का फ्री इलाज, फाउंडे
पेट्रोल में एथनोल की मिलावट में वृद्धि खुलेआम सरकारी ध
हल्का पूर्वी में पड़ते काकोवाल बिजली घर के बाहर बिजली क
पंजाब पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध अभियान किया और त
भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना से मोहाली के
Civil Surgeon Dr. Ramandeep Kaur Flags Off Dengue Awar
*अग्निवीर योजना के खिलाफ़ कांग्रेस पार्टी के पूर्व सै
*साँझा सुनेहा सम्मेलन ने सिविल सोसायटी, इन्फ्लुएंसर्स
किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक और टिकाऊ कृषि पर सर
परिवार के सदस्यों के नाम एक ही मतदान केंद्र पर करवाने
ट्यूबवेल के पानी की जांच रिपोर्ट के आधार पर फसल चयन’ क
हरियाणा में अनुबंध कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा का लाभ
सड़कें मानक अनुसार बनाएं, गुणवता में कोई लापरवाही न बरत
गैंगस्टरों ते वार का 164वां दिन: पंजाब पुलिस ने 534 स्
कांग्रेस सूची पर बवाल, चन्नी के घर जुटे नेताओं ने पुनर
चंदा चोरी मामले में हुए इस्तीफे, गिरफ्तारी, एसआईटी और
शिरोमणि अकाली दल के लीगल विंग के महमन्त्री एडवोकेट राज

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50804297

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us