सड़कें मानक अनुसार बनाएं, गुणवता में कोई लापरवाही न बरतें- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Jul3,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh

अनाज मंडियों में सफाई व्यवस्था के दिए निर्देश
प्रदेश के 12 स्थानों पर ग्रामीण हॉट एवं परचेज सेंटर खोले जाएगें
           हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि मार्केटिंग बोर्ड द्वारा बनाई जाने वाली सड़कें मानक अनुसार बनाई जाएं। गुणवता के मामलों में कोई लापरवाही न बरती जाए। इसके अलावा यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश में कोई भी सड़क टूटी नहीं रह जाए।
मुख्यमंत्री मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा अनुसार, ग्रामीण हॉट एवं परचेज सेंटर बनाने, सड़के बनाने तथा उनके रखरखाव करने, फसलों के गेट पास जारी करने, एग्रोमॉल, मंडियों में सफाई व्यवस्था, पैक हाउस एवं कोल्ड स्टोरेज, अटल कैंटीन, संकल्प पत्र, विजन 2047 आदि को लेकर विस्तार से समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 12 स्थानों पर ग्रामीण हॉट एवं परचेज सेंटर बनाने के लिए पहचान कर ली गई है। इन पर 30-35 लाख रुपए की लागत से शैड बनाए जाएगें। इसके अलावा खण्ड स्तर पर भी हॉट सेंटर बनाने का कार्य किया जाएगा। इनमें स्वयं सहायता समूहों, एफपीओ एवं किसान भाग लेकर आजिविका के साधन बढाने के लिए एवं अपनी फसलों एवं अन्य उत्पादों की बिक्री कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अनाज मंडियों में सफाई व्यवस्था की उचित व्यवस्था की जाए। इसके अलावा मंडियों में नाले, शैड एवं ग्राउण्ड में भी सफाई करवाई जाए। उन्होंने कहा कि मंडियों में सफाई को लेकर किसी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। इसके अलावा यमुनानगर, करनाल एवं नारनौल में कोल्ड स्टोरेज एवं पैक हाउस बनाए जाएगें। इनके लिए टैण्डर अलाट किए जा चुके हैं।
गुरूग्राम, फरीदाबाद की सब्जी मण्डी को किया जाएगा शिफ्ट
मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहतक के एग्रो मॉल को उपयोग में लिया जाने लगा है। इसके अलावा करनाल, पानीपत और पंचकूला के एग्रो मॉल के लिए भी आवश्यक कार्यवाई की जा रही है। इसके अलावा पिंजौर की सेब मण्डी के लिए  भी जल्द ही टैण्डर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गुरूग्राम की मण्डी को शहर के भीड़ वाले स्थान से कालियावास की 22 एकड़ भूमि पर स्थापित की जाने वाली फूल मण्डी में सब्जी मण्डी को शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा फरीदाबाद की सब्जी मण्डी को भी जल्द ही बाहर शिफ्ट किया जाएगा।
10 मंडियो में जल्द ही खोली जाएंगी अटल केंटीन 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में किन्नु फसल की गुणवता बढाने पर बल दिया जाए तथा पैदावार बढाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाए। इसके लिए किन्नु के व्यापार और प्रोसेसिंग के कार्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 93 मंडियों में मजदूरों के लिए अटल केंटीन खोली गई हें तथा 10 अन्य मंडियो में भी केंटीन खोलने का कार्य जल्द ही किया जाएगा ताकि मंडियों में आने वालों को आसानी से उचित दर पर अच्छा और सस्ता भोजन सुलभ हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडियों में सही माप तोल के लिए इलेक्ट्रोनिक वजन मशीने लगाई गई हैं। इसके अलावा किसानों के लिए बिक्री हेतू सभी फसलों का एक गेट पास जारी करने की सुविधा सुलभ करवाई गई है। राज्य की 108 मंडियों में इलेक्ट्रोनिक राष्ट्रीय कृषि बाजार पोर्टल के साथ सम्पूर्ण एकीकरण किया गया है।   
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलर एनर्जी को बढावा देने के लिए प्रदेश की सभी मंडियों में लगे शैडों पर नवीनतम तकनीक वाले सोलर पैनल लगाए जाएं। मंडियों में उपयोग होने वाली बिजली के अतिरिक्त बिजली को पावर ग्रिड को भेजा जाए। इससे मंडी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बनेंगी और प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार अधिक बिजली का भी उत्पादन होगा।
ग्रामीण सुधार योजना से 10970 सड़कों का रखरखाव
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सुधार योजना के तहत 10970 ग्रामीण सड़कों का रखरखाव किया जा रहा है। इसके अलावा 1680 किलोमीटर लम्बाई की सड़कों की मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा 1157 सड़कों की 3300 किलोमीटर का कार्य भी किया गया है। शेष सड़कों का कार्य आगामी समय में  पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 5 करम के 1837 किलोमीटर की लम्बाई के 609  खेतों के कच्चे रास्तों को पक्का करने कार्य किया गया है तथा 127 किलोमीटर के रास्तों का कार्य प्रगति पर है।बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, एसीएस विजेन्द्र सिंह, प्रधान सचिव  अमनीत पी कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Roads-Should-Be-Built-As-Per-Standards-And-There-Should-Be-No-Negligence-In-Quality-Chief-Minister-Nayab-Singh-Saini



TOP HEADLINES


गैंगस्टरवाद और नशों के खिलाफ मान सरकार की जंग जारी, अब
*सेफ पंजाब गुप्त व्हाट्सएप हेल्पलाइन के द्वारा भगवंत म
*मेरी रसोई राशन किटों का वितरण और तेज हुआ*
लुधियाना में होगा हार्ट की बीमारी का फ्री इलाज, फाउंडे
पेट्रोल में एथनोल की मिलावट में वृद्धि खुलेआम सरकारी ध
हल्का पूर्वी में पड़ते काकोवाल बिजली घर के बाहर बिजली क
पंजाब पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध अभियान किया और त
भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना से मोहाली के
Civil Surgeon Dr. Ramandeep Kaur Flags Off Dengue Awar
*अग्निवीर योजना के खिलाफ़ कांग्रेस पार्टी के पूर्व सै
*साँझा सुनेहा सम्मेलन ने सिविल सोसायटी, इन्फ्लुएंसर्स
किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक और टिकाऊ कृषि पर सर
परिवार के सदस्यों के नाम एक ही मतदान केंद्र पर करवाने
ट्यूबवेल के पानी की जांच रिपोर्ट के आधार पर फसल चयन’ क
हरियाणा में अनुबंध कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा का लाभ
सड़कें मानक अनुसार बनाएं, गुणवता में कोई लापरवाही न बरत
गैंगस्टरों ते वार का 164वां दिन: पंजाब पुलिस ने 534 स्
कांग्रेस सूची पर बवाल, चन्नी के घर जुटे नेताओं ने पुनर
चंदा चोरी मामले में हुए इस्तीफे, गिरफ्तारी, एसआईटी और
शिरोमणि अकाली दल के लीगल विंग के महमन्त्री एडवोकेट राज

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50804327

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us