*लुधियाना क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 100 ग्राम हेरोइन समेत नशा तस्कर गिरफ्तार*

Jun19,2026 | Paras Dania | Ludhiana


आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ दौरान सप्लाई चेन का पता लगाया जाएगा - सब इंस्पेक्टर ममता मिन्हास 

*लुधियाना  19  जून  (पारस दानिया) : पुलिस कमिश्नर *स्वप्न शर्मा IPS* द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत क्राइम ब्रांच लुधियाना को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच के इंचार्ज इंस्पेक्टर नवदीप सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने ताजपुर चौक के पास से *100 ग्राम हेरोइन* के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।  

*मुखबिर की सूचना पर बुड्ढा दरिया कच्ची पटड़ी पर दबिश*  
DCP इन्वेस्टिगेशन हरपाल सिंह, ADCP इन्वेस्टिगेशन अमनदीप सिंह बराड़ और ACP डिटेक्टिव-2 दीप करण सिंह के दिशा-निर्देशों पर क्राइम ब्रांच इंचार्ज इंस्पेक्टर नवदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ताजपुर चौंक मेन हाईवे पर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कर रही थी।  इस दौरान SI ममता मिनहास को सूचना मिली कि *सुलिंदर साहनी उर्फ कृष्णा, पुत्र नंद लाल साहनी, निवासी राम नगर बिहारी कॉलोनी, ताजपुर रोड* लंबे समय से हेरोइन की तस्करी करता है और इस समय अपने ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करने के लिए बुड्ढा दरिया कच्ची पटड़ी के पास खड़ा है। सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को काबू कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।  इस संबंध में आरोपी पर थाना डिवीजन नंबर 7 में FIR नंबर 156, NDPS एक्ट धारा 21, 61, 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

*2 दिन का पुलिस रिमांड*  
सब इंस्पेक्टर ममता मिनहास ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुलिंदर साहनी उर्फ कृष्णा की उम्र करीब 30 साल है। उसे माननीय अदालत में पेश कर *2 दिन का पुलिस रिमांड* हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से हेरोइन की सप्लाई चेन, सोर्स और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी।  

Ludhiana-Police-Arrested-Accused-



TOP HEADLINES


कांग्रेस हाईकमान को खुली चुनौती देने वाले नेताओं को गद
स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव द्वारा लेक्चरार पदों की भर्
स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव द्वारा लेक्चरार पदों की भर्
गोवा का हेल्थ सिस्टम ध्वस्त, पंजाब से सीख लेकर 10 लाख
गैंगस्टरवाद और नशों के खिलाफ मान सरकार की जंग जारी, अब
*सेफ पंजाब गुप्त व्हाट्सएप हेल्पलाइन के द्वारा भगवंत म
*मेरी रसोई राशन किटों का वितरण और तेज हुआ*
लुधियाना में होगा हार्ट की बीमारी का फ्री इलाज, फाउंडे
पेट्रोल में एथनोल की मिलावट में वृद्धि खुलेआम सरकारी ध
हल्का पूर्वी में पड़ते काकोवाल बिजली घर के बाहर बिजली क
पंजाब पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध अभियान किया और त
भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना से मोहाली के
Civil Surgeon Dr. Ramandeep Kaur Flags Off Dengue Awar
*अग्निवीर योजना के खिलाफ़ कांग्रेस पार्टी के पूर्व सै
*साँझा सुनेहा सम्मेलन ने सिविल सोसायटी, इन्फ्लुएंसर्स
किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक और टिकाऊ कृषि पर सर
परिवार के सदस्यों के नाम एक ही मतदान केंद्र पर करवाने
ट्यूबवेल के पानी की जांच रिपोर्ट के आधार पर फसल चयन’ क
हरियाणा में अनुबंध कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा का लाभ
सड़कें मानक अनुसार बनाएं, गुणवता में कोई लापरवाही न बरत

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50805496

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us