पंजाब पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध अभियान किया और तेज, संगठित साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का किया भंडाफोड़; एक वर्ष में 729 गिरफ्तारियां

Jul4,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh



• पिछले चार वर्षों में पंजाब पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध लड़ाई में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है: डीजीपी गौरव यादव


पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में अपने साइबर सुरक्षा नेटवर्क को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए साइबर अपराध के विरुद्ध कार्रवाई को नई गति दी है। पिछले दो वर्षों के दौरान प्रत्येक जिले तथा पुलिस कमिश्नरेट में विशेष साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन स्थापित किए जाने के बाद पुलिस बल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाया है। इसके परिणामस्वरूप पिछले एक वर्ष में 729 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पिछले लगभग एक वर्ष के दौरान पंजाब पुलिस तथा स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने राज्य के 29 साइबर क्राइम पुलिस स्टेशनों में कुल 956 एफआईआर दर्ज कीं तथा विभिन्न साइबर धोखाधड़ी मामलों में 729 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन कार्रवाइयों से बड़ी संख्या में नागरिकों को उनकी मेहनत की कमाई साइबर ठगों के हाथों गंवाने से बचाया गया।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने पिछले चार वर्षों में साइबर अपराध के विरुद्ध लड़ाई और निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि कड़ी कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ पंजाब पुलिस ने रोकथाम और जन-जागरूकता पर भी समान रूप से बल दिया है। इसी उद्देश्य से पूरे राज्य में लगभग 657 नागरिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल ठगी और साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस सशक्त कानून-प्रवर्तन और व्यापक जन-जागरूकता के माध्यम से साइबर अपराध से जनता की सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता निरंतर बनाए रखेगी।

मई 2025 से अब तक स्पेशल डीजीपी वी. नीरजा के नेतृत्व में स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने तकनीक आधारित और उच्च स्तरीय साइबर अपराधों से जुड़े 57 मामले दर्ज किए हैं तथा 56 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इसी अवधि में पुलिस कमिश्नरों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के अधीन स्थापित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशनों (सीसीपीएस) ने पूरे राज्य में विभिन्न साइबर धोखाधड़ी मामलों में 673 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें मलेरकोटला सीसीपीएस ने 41 मामलों में 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया, लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट ने 86 मामलों में 181 गिरफ्तारियां कीं, एसएएस नगर सीसीपीएस ने 52 मामलों में 57 आरोपियों को गिरफ्तार किया, खन्ना साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने 31 एफआईआर में 74 आरोपियों को गिरफ्तार किया, पठानकोट सीसीपीएस ने 44 मामलों में 23 गिरफ्तारियां कीं, पटियाला सीसीपीएस ने 74 एफआईआर दर्ज कर लगभग 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा कपूरथला सीसीपीएस ने 26 एफआईआर दर्ज कर 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने संगठित साइबर अपराध नेटवर्क का पर्दाफाश करने में भी महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। इस वर्ष की शुरुआत में डिवीजन ने कंबोडिया तथा दक्षिण-पूर्व एशिया के अन्य देशों में स्थित साइबर स्कैम कंपाउंडों से बचाए गए भारतीय नागरिकों से जुड़े मामलों की जांच की। जांच में सामने आया कि पीड़ितों को विभिन्न राज्यों में सक्रिय ट्रैवल एजेंटों, प्लेसमेंट कंसल्टेंटों, भर्ती एजेंटों और उनके सहयोगियों द्वारा विदेश भेजा गया था। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।

एक अन्य बड़ी कार्रवाई में स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी में प्रयुक्त होने वाले म्यूल बैंक खातों के नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो साइबर अपराधियों के लिए बैंक खाते खुलवाने और उपलब्ध कराने का कार्य करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 23 एटीएम कार्ड, दो लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, पांच सिम कार्ड, फर्जी बैंक एवं केवाईसी दस्तावेज, 14 चेकबुक, उद्यम प्रमाणपत्र, छह रबर स्टैंप, 5,100 यूएसडीटी (क्रिप्टोकरेंसी) तथा विभिन्न बैंक खातों में जमा लगभग 20 लाख रुपये की राशि बरामद की। मई 2025 से अब तक राज्यभर के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशनों ने भी नौ एफआईआर दर्ज कर पांच म्यूल अकाउंट मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

कपूरथला में पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भी खुलासा किया, जहां से अमेरिका और कनाडा के नागरिकों को निशाना बनाकर साइबर ठगी की जा रही थी। आरोपी पीड़ितों को बिटकॉइन (बीटीसी ) तथा हवाला चैनलों के माध्यम से धनराशि हस्तांतरित करने के लिए प्रेरित करते थे। इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क के विरुद्ध पंजाब पुलिस की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Punjab-Police-Intensifies-Fight-Against-Cybercrime



TOP HEADLINES


कांग्रेस हाईकमान को खुली चुनौती देने वाले नेताओं को गद
स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव द्वारा लेक्चरार पदों की भर्
स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव द्वारा लेक्चरार पदों की भर्
गोवा का हेल्थ सिस्टम ध्वस्त, पंजाब से सीख लेकर 10 लाख
गैंगस्टरवाद और नशों के खिलाफ मान सरकार की जंग जारी, अब
*सेफ पंजाब गुप्त व्हाट्सएप हेल्पलाइन के द्वारा भगवंत म
*मेरी रसोई राशन किटों का वितरण और तेज हुआ*
लुधियाना में होगा हार्ट की बीमारी का फ्री इलाज, फाउंडे
पेट्रोल में एथनोल की मिलावट में वृद्धि खुलेआम सरकारी ध
हल्का पूर्वी में पड़ते काकोवाल बिजली घर के बाहर बिजली क
पंजाब पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध अभियान किया और त
भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना से मोहाली के
Civil Surgeon Dr. Ramandeep Kaur Flags Off Dengue Awar
*अग्निवीर योजना के खिलाफ़ कांग्रेस पार्टी के पूर्व सै
*साँझा सुनेहा सम्मेलन ने सिविल सोसायटी, इन्फ्लुएंसर्स
किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक और टिकाऊ कृषि पर सर
परिवार के सदस्यों के नाम एक ही मतदान केंद्र पर करवाने
ट्यूबवेल के पानी की जांच रिपोर्ट के आधार पर फसल चयन’ क
हरियाणा में अनुबंध कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा का लाभ
सड़कें मानक अनुसार बनाएं, गुणवता में कोई लापरवाही न बरत

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50805491

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us