लुधियाना में होगा हार्ट की बीमारी का फ्री इलाज, फाउंडेशन ने उठाया बड़ा कदम
Jul4,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Ludhiana
निशुल्क मेगा हार्ट चेकअप एवं ट्रीटमेंट कैंप 5 जुलाई को
पक्षी सेवा सोसायटी के चेयरमैन लड्डू बवेजा व अशोक थापर सहित सदस्यों को दिया निमंत्रण
दिल की बीमारियों का निशुल्क जांच कैंप इंसानियत के भले के लिए बड़ा कदम : दर्शन लाल बवेजा/अशोक थापर
वर्तमान भागदौड़ व तनावपूर्ण जिंदगी के बीच दिल की बीमारियां आम बात सी हो गई है। लेकिन इसके बावजूद लोग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे है। इसके मद्देनजर हार्ट डिसीज फ्री वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा 5 जुलाई को श्री गुरू हरकृष्ण साहिब चेरीटेबल हस्पताल अर्बन एस्टेट फेज दो जमालपुर चंडीगढ़ रोड पर आयोजित किए जा रहे निशुल्क मेगा हार्ट चेकअप एवं ट्रीटमेंट कैंप का निमंत्रण शनिवार को रखबाग पक्षीधाम में पक्षी सेवा सोसायटी के चेयरमैन दर्शन लाल लड्डू बवेजा व प्रधान अशोक थापर सहित सदस्यों को दिया गया। इस अवसर पर श्री दर्शन लाल बवेजा ने कहा कि यह बड़ी ही खुशी की बात है फाउंडेशन द्वारा इंसानियत के भले के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। आज के समय में अधिकतर लोग किसी न किसी शारीरिक समस्याओं से परेशान है तथा इसका सीधा असर उनके दिल पर भी पड़ता है। अगर समय रहते ऐसे कैंपों से उन्हें अपने दिल पर पड़ रहे कुप्रभाव का पता चल जाए तो यह अनमोल जिंदगियां बचाने वाला काम होगा। फाउंडेशन के अंकित आनंद, कमल बातिश, राजिंदर सचदेवा व वसीम ने बताया कि कैंप में फ्री ईसीजी, इको स्क्रीनिंग, टीएमटी, मेडीसन के अलावा दिल विशेषज्ञ की सलाह, ब्लड शूगर जांच, एचबीए1सी (तीन महीने की शूगर), ब्लड प्रैशर, किडनी टेस्ट के अलावा जरूरतमंद के लिए दिल की बीमारी की सूरत में एंजीयोग्राफी, स्टेंटिंग, बायपास सर्जरी (मान्यता प्राप्त हार्ट सेंटर से) भी फ्री उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रधान अशोक थापर ने कहा कि हम सभी को ऐसे मानवता की भलाई के कामों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर देव दत्त चुघ, हीरा लाल गोयल, टीएस थापर, पाली प्रधान, बलविंदर सिंह लायलपुरी, गौतम जालंधरी, विशाल जैन, रविंदर गर्ग एडवोकेट, विपन अग्रवाल, अमित सेतिया, विक्की कुंद्रा, राकेश ननचाहल, अवतार सिंह लाडी, राजेश सरीन, केडी रणावत, अशोक साई, विक्की कालड़ा, अश्वनी गोगना, श्रीमति आशा थापर, अनिल सिंघानिया, पंडित बाबू राम, हेमराज, नितिन जैन, अमित जैन, डा. नरेश शर्मा, अजय सिक्का, केवल वर्मा, तरुण गोयल, शेखर गोयल, ताज बर्मन, विजय सहगल, रमेश क्वात्रा, हैप्पी सिंगला, अजय सचदेवा आदि उपस्थित रहे।
Free-Mega-Heart-Checkup-And-Treatment-Camp-Ludhiana-