*पंजाब सरकार ने तीन ज़िलों में दिल की स्वास्थ्य जांच के लिए ए.आई. आधारित उपकरण स्थापित करने हेतु सी.एच.आर.आई. के साथ साझेदारी की*

Jun19,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


- स्वास्थ्य विभाग द्वारा डॉ. बलबीर सिंह की उपस्थिति में समझौता हस्ताक्षरित
ज़मीनी स्तर पर अत्याधुनिक तकनीकी से इलाज सेवाएं संभव होंगी


राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पंजाब के सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और सुधारने के लिए सेंटर फॉर हेल्थ रिसर्च एंड इनोवेशन (सीएचआरआई) के साथ महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की उपस्थिति में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

इस साझेदारी का उद्देश्य अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) को सीधे ज़मीनी स्तर पर लागू करना और स्वास्थ्य सेवा सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में नवीन तकनीकियों का उपयोग करना है।

इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत पंजाब के तीन ज़िलों — पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और फतेहगढ़ साहिब — में नवीन एआई-आधारित तकनीकी उपकरण स्थापित किए जाएंगे, जो लोगों की स्वास्थ्य जांच और दिल व सांस की समस्याओं का शीघ्र पता लगाने में मदद करेंगे।

तकनीकी की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि इस पहल के तहत उन्नत एआई-आधारित ईसीजी उपकरण और एआई स्टेथोस्कोप स्थापित किए जाएंगे। इसमें सनफॉक्स स्पैंडन ईसीजी उपकरण शामिल है जो तेजी से दिल की स्वास्थ्य जांच करता है और उन व्यक्तियों, खासकर दिल की गंभीर समस्याओं वाले मरीजों की पहचान में मदद करता है जिन्हें तुरंत रेफरल की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा एआई-आधारित डिजिटल स्टेथोस्कोप (एआई स्टेथ) का उपयोग बच्चों में दिल की समस्याओं की स्क्रीनिंग में मदद करेगा, जिससे इलाज की जरूरत वाले बच्चों को समय पर संबंधित डॉक्टर के पास रेफर किया जा सकेगा।

इन ए.आई. आधारित उपकरणों के बारे में स्वास्थ्य कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो नई तकनीकी को नियमित सेवा प्रणाली में सहज और प्रभावी ढंग से एकीकृत करने को सुनिश्चित करेगा। यह साझेदारी भविष्य में पूरे पंजाब के स्वास्थ्य ढांचे में एआई-आधारित तकनीकियों को अपनाने के संबंध में इंप्लीमेंटेशन लर्निंग प्रदान करने में भी मदद करेगी।

इस प्रोजेक्ट के प्रभाव पर बोलते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि इन एआई तकनीकी आधारित उपकरणों को स्थापित करने का मतलब है कि अब हमारे लोगों के लिए तेजी से अधिक सटीक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध होगी, जो दिल की गंभीर समस्याओं का जल्दी पता लगाने मंा सक्षम होगी। यह पहल केवल उन्नत उपकरण स्थापित करने के बारे में नहीं है, बल्कि फ्रंटलाइन स्वास्थ्य सेवा क्षमता को मजबूत करने, रेफरल प्रक्रिया को बेहतर बनाने और पूरे राज्य में भविष्य के लिए तथ्य-आधारित प्रमाण तैयार करने के बारे में है।

तकनीकी रूप से पूरी तरह सक्षम स्वास्थ्य सेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि तकनीकी हमारी स्वास्थ्य सेवा के तरीकों को बदल रही है और पंजाब इसमें अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

Punjab-Government-Partners-With-Chri-To-Deploy-Artificial-Intelligence



TOP HEADLINES


गैंगस्टरवाद और नशों के खिलाफ मान सरकार की जंग जारी, अब
*सेफ पंजाब गुप्त व्हाट्सएप हेल्पलाइन के द्वारा भगवंत म
*मेरी रसोई राशन किटों का वितरण और तेज हुआ*
लुधियाना में होगा हार्ट की बीमारी का फ्री इलाज, फाउंडे
पेट्रोल में एथनोल की मिलावट में वृद्धि खुलेआम सरकारी ध
हल्का पूर्वी में पड़ते काकोवाल बिजली घर के बाहर बिजली क
पंजाब पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध अभियान किया और त
भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना से मोहाली के
Civil Surgeon Dr. Ramandeep Kaur Flags Off Dengue Awar
*अग्निवीर योजना के खिलाफ़ कांग्रेस पार्टी के पूर्व सै
*साँझा सुनेहा सम्मेलन ने सिविल सोसायटी, इन्फ्लुएंसर्स
किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक और टिकाऊ कृषि पर सर
परिवार के सदस्यों के नाम एक ही मतदान केंद्र पर करवाने
ट्यूबवेल के पानी की जांच रिपोर्ट के आधार पर फसल चयन’ क
हरियाणा में अनुबंध कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा का लाभ
सड़कें मानक अनुसार बनाएं, गुणवता में कोई लापरवाही न बरत
गैंगस्टरों ते वार का 164वां दिन: पंजाब पुलिस ने 534 स्
कांग्रेस सूची पर बवाल, चन्नी के घर जुटे नेताओं ने पुनर
चंदा चोरी मामले में हुए इस्तीफे, गिरफ्तारी, एसआईटी और
शिरोमणि अकाली दल के लीगल विंग के महमन्त्री एडवोकेट राज

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50804237

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us