युवा शक्ति हरियाणा के विकास और विकसित भारत की ताकत — नायब सैनी

Sep7,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh

       राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़, 7 सितंबर । हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की युवा शक्ति प्रदेश के विकास और प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सामर्थ्य को सही दिशा देना सरकार की प्राथमिकता है। भाजपा युवा मोर्चा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
 मुख्यमंत्री सोमवार को पंचकूला स्थित  प्रदेश भाजपा कार्यालय पंचकमल में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष  अक्षित दहिया के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने  अक्षित दहिया को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा प्रदेश के युवाओं के बीच संगठन की पहुंच को और मजबूत करेगा।
     नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का युवा केवल भविष्य की उम्मीद नहीं, बल्कि वर्तमान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं को स्टार्टअप, कौशल विकास, नई तकनीक, उद्यमिता और रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। हरियाणा के युवा खेल, शिक्षा, तकनीक, उद्योग, स्टार्टअप और रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का निरंतर प्रयास है कि युवाओं को रोजगार, कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेल सुविधाओं और स्वरोजगार के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए। युवाओं की प्रतिभा को अवसर देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के युवाओं में प्रदेश को विकास के नए शिखर पर ले जाने की अपार क्षमता है। युवा शक्ति को संगठन की शक्ति और राष्ट्र निर्माण की शक्ति बनाकर ही विकसित हरियाणा और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे हर बूथ तक पहुंचकर युवाओं से संवाद करें और उन्हें राष्ट्र निर्माण की सकारात्मक सोच से जोड़ें। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा को ऐसे युवाओं तक भी पहुंचना चाहिए, जो अभी राजनीति से दूर हैं। लोकतंत्र में युवाओं की सक्रिय भागीदारी देश और समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें और जरूरतमंद परिवारों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। नशे के खिलाफ जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, खेलों को बढ़ावा देना, डिजिटल माध्यमों पर सकारात्मक संवाद और सामाजिक सेवा जैसे विषयों को युवा मोर्चा अपने अभियानों का हिस्सा बनाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में समाज के साथ खड़ा रहता है। सेवा और संगठन भाजपा की कार्यसंस्कृति की पहचान हैं। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को अपनी पहचान केवल राजनीतिक गतिविधियों से नहीं, बल्कि सेवा और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से भी बनानी चाहिए। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री अक्षित दहिया से कहा कि वे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ लेते हुए अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ें और प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार युवाओं के सशक्तिकरण से जुड़े प्रत्येक सकारात्मक प्रयास में पूरी मजबूती के साथ सहयोग करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई भी पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का प्रतीक है। पार्टी की कार्यसंस्कृति में पद का अर्थ है— अधिक सेवा, अधिक परिश्रम और अधिक जिम्मेदारी। उन्होंने कहा कि भाजपा की यही विशेषता है कि साधारण परिवार से आने वाला मेहनती कार्यकर्ता भी अपनी क्षमता, परिश्रम और समर्पण के बल पर संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व तक पहुंच सकता है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, शिक्षा मंत्री  महीपाल ढांडा, पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन  फणीन्द्रनाथ शर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

-nayabsinghsaini-haryanayouth-bjym-akshitdahiya-viksitbharat2047



TOP HEADLINES


पंजाब आते ही ‘जय श्रीराम’ क्यों भूल जाते हैं मोदी-शाह
अमृतसर में Asi हत्याकांड का आरोपी दीपक सिंह मुठभेड़ मे
Election Commission Must Explain How Arvind Kejriwal’s
पहली अक्टूबर को महिलाओं के मोबाइल पर सम्मान राशि की ‘ट
आप कार्यकर्ताओं ने 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' पर भाजपा स
सीएम भगवंत मान ने लॉन्च किया चुनावी पम्पलेट, घर-घर लेक
लुधियाना में Cm मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का
सीमा पार नशा तस्करी के खिलाफ तीसरी बड़ी सफलता: अमृतसर
रेखा गुप्ता ने नशा मुक्त पंजाब के लिए जनभागीदारी का कि
शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए ज
प्रमुख समाजसेवी डॉ. कुलदीप राय शिरोमणि अकाली दल बादल म
भारत की विकास यात्रा में किसानों की भूमिका अहम_नायब सै
*नशों के खिलाफ जालंधर ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई तेज; व
बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास में नहीं रहने दी ज
सेवा संकल्प अभियान के तहत बरवाला में भाषण एवं पेंटिंग
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास सरकार की प्राथमिकता- स्वा
सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाएं-
*युवाओं के सपनों को उड़ान दे रही है पंजाब सरकार : मुख्
लूट की शिकायत करने पर मजदूर परिवार पर जानलेवा हमला, 4
पंजाब में नशा अकाली-भाजपा सरकार ने लाया, कैप्टन सरकार

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51940722

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us