बठिंडा में देश की पहली अनोखी एवं सनसनी खेज चोरी की वारदात

Sep7,2026 | Parvinder Jit Singh | Bathinda


श्मशान में भी नहीं छोड़ा मुर्दे को! मृतक के कृत्रिम घुटने निकाल ले गया चोर, परिजनों ने पीछा कर दबोचा

मृतक का बेटा बोला कबाड़ बिनने वाला व्यक्ति छाँटी कर रहा था घुटने

पिता ने तीन दिन पहले सल्फास निगल कर की थी ख़ुदकुशी - बेटा

बठिंडा। अपराध की दुनिया में चोरी की वारदातों के कई हैरान करने वाले मामले सामने आते हैं, लेकिन बठिंडा के गांव भाई बख्तौर में सामने आई घटना ने लोगों को हैरत में डाल दिया। यहां एक व्यक्ति ने श्मशान घाट से मृतक के कृत्रिम घुटने ही चोरी कर लिए। मृतक के परिजनों ने जब अस्थियां चुनने के लिए श्मशान पहुंचकर उक्त वारदात को देखा तो उनके होश उड़ गए। वहीं थाना कोतफत्ता क़े एस एच ओ हरबंस सिंह ने कहा कि वो मामले की जांच कर रहे, इसके अलावा मृतक सुदागर सिंह क़े बेटे कुलविंदर सिंह ने बताया कि कबाड़ बिनने वाला व्यक्ति घुटनों की छाँटी कर रहा था.

गांव भाई बख्तौर निवासी कुलविंदर सिंह ने बातचीत करते हुए बताया कि उसके पिता सुदागर सिंह ने बीते शुक्रवार को खेत में फसल अच्छी ना होने और बारिश ना होने कारण टेंशन में आकर सल्फास निगल कर ख़ुदकुशी कर ली थी। जिसके बाद उनका गांव क़े शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

कुलविंदर सिंह ने बताया कि रविवार को परिवार के सदस्य शमशान घाट पहुंचे और मृतक की अस्थियां चुनने क़े बाद घर वापिस आ गए थे. कुलविंदर ने बताया कि जब वो दोबारा किसी कारण शमशान घाट में आया तो देखा कि जिस जगह पर उसके पिता की चिता को मुख्य अग्नि दी गई थी, उसी जगह पर कबाड़ बिनने वाला व्यक्ति उसके पिता की चिता की बची राख़ को छाँटी करके उनके पिता क़े कृत्रिम घुटने अलग कर रहा था। जब उसने हमें देखा तो वो भागने लगा था, लेकिन हमने उसको पीछा करके पकड़ लिया और पूछताछ की थी।

कुलविंदर ने बताया कि जब हम सब परिवार वालों ने पिता की अस्थियां एकत्र की थी तो हमने घुटने इस लिए छोड़ दिए थे, कि वो घुटने बदलवाये हुए थे, जो किसी खास धातु क़े बने हुए थे. उसने बताया कि कबाड़ बिनने वाले से उन्होंने घुटने वापिस ले लिए और अब अस्थियों क़े साथ रख दिए है, जब अस्थियों को किरतपुर में जलपरवाह करने जायेंगे तो साथ में घुटने भी पानी में बहा देंगे. उसने बताया कि अभी तक उन्होंने इस बारे में कोई भी किसी तरह की पुलिस क़े पास शिकायत दर्ज नहीं करवाई है.

वहीं इस घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। लोगों का कहना है कि चोरी की हद यहां तक पहुंच गई कि चोर ने अंतिम संस्कार के बाद भी मृतक को नहीं बख्शा। घटना ने श्मशान घाटों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

थाना कोतफत्ता क़े एस एच ओ हरबंस सिंह ने बातचीत दौरान बताया कि पुलिस क़े पास अभी कोई भी शिकायत नहीं पहुंची है, लेकिन पुलिस फिर भी घटना की जांच कर रही और मृतक क़े परिजनों से जानकारी हासिल कर रही है, एस एच ओ ने कहा कि अगर मृतक क़े परिजनों ने इस सबँधी पुलिस क़े पास कोई शिकायत दर्ज करवाई तो उसके हिसाब से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-bathindanews-bathindacrime-shamshanghat-artificialkneetheft-punjabcrime



TOP HEADLINES


पंजाब आते ही ‘जय श्रीराम’ क्यों भूल जाते हैं मोदी-शाह
अमृतसर में Asi हत्याकांड का आरोपी दीपक सिंह मुठभेड़ मे
Election Commission Must Explain How Arvind Kejriwal’s
पहली अक्टूबर को महिलाओं के मोबाइल पर सम्मान राशि की ‘ट
आप कार्यकर्ताओं ने 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' पर भाजपा स
सीएम भगवंत मान ने लॉन्च किया चुनावी पम्पलेट, घर-घर लेक
लुधियाना में Cm मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का
सीमा पार नशा तस्करी के खिलाफ तीसरी बड़ी सफलता: अमृतसर
रेखा गुप्ता ने नशा मुक्त पंजाब के लिए जनभागीदारी का कि
शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए ज
प्रमुख समाजसेवी डॉ. कुलदीप राय शिरोमणि अकाली दल बादल म
भारत की विकास यात्रा में किसानों की भूमिका अहम_नायब सै
*नशों के खिलाफ जालंधर ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई तेज; व
बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास में नहीं रहने दी ज
सेवा संकल्प अभियान के तहत बरवाला में भाषण एवं पेंटिंग
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास सरकार की प्राथमिकता- स्वा
सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाएं-
*युवाओं के सपनों को उड़ान दे रही है पंजाब सरकार : मुख्
लूट की शिकायत करने पर मजदूर परिवार पर जानलेवा हमला, 4
पंजाब में नशा अकाली-भाजपा सरकार ने लाया, कैप्टन सरकार

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51940701

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us