फिल्म निर्माताओं को मुख्यमंत्री नायब सैनी का न्योता हरियाणा आइए शूटिंग लोकेशन ही नहीं सहयोग भी देंगे

Aug29,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


        राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़, 29 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित फिल्म एक्सपो इंडिया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग कलाकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि क्षेत्रीय सिनेमा भारतीय सिनेमा की नई शक्ति बनकर ऊभरा है। भाषा अब दीवार नहीं रही। एक अच्छी कहानी हर भाषा की सीमा पार कर सकती है और आज अच्छी कहानी पूरी दुनिया देख सकती है। उन्होंने फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों को हरियाणा में फिल्म शूट करने का न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि आप हरियाणा आइए हम आपको शूटिंग लोकेशन ही नहीं सहयोग भी देंगे। इस मौके पर उन्होंने मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस की भी शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री  ने इस फिल्म एक्सपो की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक्सपो भारत की प्रतिभा ही नहीं बल्कि भारत की रचनात्मक शक्तिभारत की संस्कृति का भी उत्सव है। यह उत्सव उस भारत का हैजो अपनी कहानियां स्वयं लिख रहा है। इन कहानियों को भारत पूरी दुनिया को सुना रहा है। इस फिल्म एक्सपो में कैमरा भी हैनिर्माता भी हैंनिर्देशक भी हैंकलाकार भी हैंलेखक भी हैंजो महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे पास सबसे महान कहानियां हैं। इसी धरती ने हमें रामायण दीइस भारत भूमि ने हमें महाभारत दी है। इसी पवित्र भूमि ने कृष्ण लीला दी है। इसी धरती ने वीरों के बलिदान की गाथाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने फिल्म एवं मनोरंजन नीति-2022 लागू कर प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिए एक अनुकूल और फिल्म-फ्रेंडली माहौल तैयार किया है। प्रदेश सरकार हरियाणा में फिल्म शूट करने पर 2 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी दे रही है।  
मुख्यमंत्री  ने कहा कि  हमारे देश में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन का साधन नहीं रहा। सिनेमा समाज का दर्पण भी है और समाज को नई दिशा दिखाने वाली शक्ति भी है। युवा पीढ़ी के विचारों और आकांक्षाओं को प्रभावित करने की जितनी क्षमता सिनेमा में हैउतनी बहुत कम माध्यमों में है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1913 में दादा साहब फाल्के की 'राजा हरिश्चंद्रसे शुरू हुई भारतीय सिनेमा की यात्रा आज तकनीक और वैश्विक पहुंच के एक नए युग में प्रवेश कर चुकी है। भारत दुनिया में सबसे अधिक फिल्में बनाने वाले देशों में है और हमारी ताकत केवल हिन्दी सिनेमा नहींबल्कि हमारी भाषाई और सांस्कृतिक विविधता भी है। भारत के पास हजारों वर्षों की सभ्यता हैलोककथाएं हैंमहाकाव्य हैंवीरता की गाथाएं हैंगांव की चौपालों की कहानियां हैंजनजातीय परंपराएं हैंअलग-अलग भाषाएं और अनगिनत बोलियां हैं। उन्होंने कहा कि अब आवश्यकता है कि भारत की कहानीभारत की आवाज मेंभारत की प्रतिभा और आधुनिकतम तकनीक के साथ दुनिया तक पहुंचे। इसी दिशा में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने क्रिएट इन इंडिया,  क्रिएट फॉर द वर्ल्डका विजन दिया है।
मुख्यमंत्री  ने फिल्म एक्सपो इंडिया की टीम को बधाई दी और कहा कि  यह आयोजन वास्तव में फिल्म निर्माण के पूरे इको-सिस्टम को एक मंच पर लाने का अभिनव प्रयास है।  उन्होंने कहा कि आज दुनिया का मनोरंजन उद्योग तेजी से बदल रहा है। एक समय कहानी कागज पर लिखी जाती थीकैमरे पर शूट होती थी और सिनेमा हॉल तक पहुंचती थी। आज उसी कहानी के साथ एआईवीएफएक्सएनीमेशनगेमिंगवर्चुअल प्रोडक्शनएक्सटेंडेड रियलिटी और ओटीटी जैसे नए माध्यम जुड़ गए हैं। अब कैमरे के सामने खड़ा कलाकार जितना महत्वपूर्ण हैउतना ही महत्वपूर्ण कंप्यूटर के सामने बैठा वह युवा भी हैजो अपनी तकनीकी प्रतिभा से काल्पनिक दुनिया को स्क्रीन पर जीवंत करता है। उन्होंने कहा कि भविष्य का सफल फिल्मकार वही होगाजो नई तकनीक को खुले मन से अपनाएगालेकिन अपनी मानवीय संवेदनाओं और सांस्कृतिक जड़ों को कभी नहीं छोड़ेगा।
फिल्म कलाकार मुकेश ऋषि ने हरियाणा सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों व फिल्मों को लेकर बनाई गई नीतियों पर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा की। फिल्म कलाकार प्रीति सप्रू ने भी सिने आर्टिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट और फिल्म एक्सपो के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर फिल्म कलाकार बिंदु दारा सिंहनिर्देशक ज्योति यादवकलाकार पुनीत ईशर व बलबीर सिंह रंधावा मौजूद रहे।

-haryanafilmpolicy-naibsinghsaini-filmexpoindia-haryanacinema-filmshooting



TOP HEADLINES


ग्रीन लैंड स्कूल के कराटे खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय चै
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की पहली शेर-ए-पंजा
कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन में उतरे राजा वड़िंग
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अरविंद केजरीवाल और मनीष
पंजाब के पांच छात्रों ने हासिल की प्रतिष्ठित इंजीनियरि
पंजाब में क्रिकेट का नया रोमांच, शेर-ए-पंजाब T20 लीग श
Cm मान के बठिंडा दौरे से पहले सुरक्षा कड़ी, धमकी वाले
नशे के खिलाफ अभियान में खन्ना पुलिस का बड़ा रिकॉर्ड, अ
महा हड़ताल में गैरहाजिर कर्मचारियों पर कार्रवाई, सरकार
फिरोजपुर में Aap नेता की हत्या, हमलावरों की तलाश में ज
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने लुधियाना में शहीद भगत सि
शिक्षा ही बदलेगी घुमंतू समाज का भाग्य, बच्चों को जरूर
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में जुट
केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के
*पंजाब सरकार ने औद्योगिक केंद्रों के निकट विश्वस्तरीय
शेर-ए-पंजाब टी20 क्रिकेट लीग के आगाज से पहले लुधियाना
हर गर्भवती महिला की समृद्धि पोर्टल के जरिए होगी निगरान
हरियाणा की जेलों में रोजगार के लिए प्रशिक्षण और सामाजि
पंजाब कांग्रेस 31 अगस्त को लुधियाना में विमुक्त दिवस म
Update : लुधियाना एफ. एंड सी.सी. चुनाव में आप विधायक स

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51622057

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us