*प्रताप चौक ATM में AC की हवा लेने घुसे थे, मौका पाकर कैश ट्रे खोलकर उड़ाए पैसे*
*लुधियाना, 19 जून (पारस दानिया) : प्रताप चौंक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM से 17 लाख 98 हजार रुपये चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिर सूचना के आधार पर दोनों को जस्सा सिंह रामगढ़िया चौंक, बसंत पार्क के पास से दबोचा। उनके पास से चोरी की रकम में से *13 लाख 75 हजार 700 रुपये और 2 मोबाइल फोन* बरामद हुए हैं।
*12/13 जून की रात हुई थी वारदात*
बैंक मैनेजर *नीलम कुमारी, पत्नी चरनजीत सिंह, निवासी अर्बन एस्टेट, जमालपुर* की शिकायत पर 13 जून 2026 को थाना डिवीजन नंबर 6 में सूचना मिली थी कि प्रताप चौंक बैंक ऑफ बड़ौदा ATM से अज्ञात व्यक्ति कैश चोरी कर ले गए हैं। इस पर 14 जून 2026 को FIR नंबर 151, धारा 305 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
*पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर टीम गठित*
पुलिस कमिश्नर *स्वप्न शर्मा IPS* के निर्देशों पर DCP दिहाती *जसकिरनजीत सिंह, ADCP जोन-2 करणवीर सिंह और ACP इंडस्ट्रियल एरिया-B अनुभव जैन IPS की अगुवाई में थाना डिवीजन नंबर छह के SHO इंस्पेक्टर राजिंदरपाल सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
*दोस्त थे दोनों आरोपी, नशे के आदी*
संबंधित जानकारी देते डीसीपी रूरल जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि तकनीकी साधनों और खुफिया स्रोतों से पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले *1. सुदांशु महाजन उर्फ शैंटी, 24 साल, पुत्र सतपाल, निवासी गांव माहला, अमृतसर, हाल किराये का मकान नं. 12011, गली नं. 3, गढ़वाली मंदिर के पास, ढोलेवाल* और *2. वसीम खान उर्फ मोटू, 19 साल, पुत्र लेट वकील खान, निवासी गांव बेनीपुर बलदेव, थाना गौरीगंज, जिला अमेठी, UP, हाल तलविंदर सिंह का वेहड़ा, राम नगर, ढोलेवाल* को ट्रेस किया। पुलिस ने 18 जून 2026 को दोनों आरोपियों को जस्सा सिंह रामगढ़िया चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनसे चोरी की रकम में से 13.75 लाख रुपये और चोरी के पैसों से खरीदे गए 2 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। करीब 4.22 लाख रुपये की बरामदगी अभी बाकी है।
आरोपियों से संबंधित जानकारी देते SHO इंस्पेक्टर राजिंदर पाल सिंह चौधरी ने बताया कि दोनों नशा करने के आदी हैं और आपस में दोस्त हैं। सुदांशु प्रताप चौंक के फुटपाथ पर सो जाता था और वसीम ढोलेवाल में किराए पर रहता है। सुधांशु महाजन पर पहले भी एक 109 का कलंदरा है।
*गर्मी में AC की हवा लेने घुसे थे ATM में*
पूछताछ में सुदांशु ने बताया कि गर्मी के मौसम में वह रात को ATM केबिन के अंदर AC की हवा लेने के लिए सो जाता था। 12/13 जून की दरमियानी रात को कामकाज मंदा होने के कारण उसके मन में कैश चोरी की नीयत आ गई। उसने अपने साथी वसीम के साथ मिलकर ATM मशीन की कैश ट्रे को धक्के से खोलकर करीब *17 लाख 98 हजार रुपये* चोरी कर लिए।
दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान बाकी रकम और अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।