स्टील की बढ़ती कीमतों से Msme पर दबाव, Cicu ने आयात शुल्क में अस्थायी राहत मांगी
Sep22,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Ludhiana
लुधियाना: स्टील की कीमतों में तेज बढ़ोतरी से पंजाब के मैन्युफैक्चरिंग MSME पर दबाव बढ़ गया है। CICU के अनुसार पिछले 20 दिनों में फ्लैट स्टील की कीमत करीब ₹10 प्रति किलो बढ़ी है, जबकि बाजार में पर्याप्त स्टील की उपलब्धता भी चुनौती बनी हुई है।
CICU ने केंद्र सरकार से HR और CR कॉइल पर सेफगार्ड ड्यूटी में अस्थायी छूट या कमी देने तथा स्टील की कीमतों और आपूर्ति की तत्काल समीक्षा की मांग की है।
CICU अध्यक्ष उपकार सिंह आहूजा ने कहा कि महंगे कच्चे माल से इंजीनियरिंग, ऑटो कंपोनेंट, साइकिल, फास्टनर, फैब्रिकेशन और मशीनरी उद्योगों की लागत बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि MSME की प्रतिस्पर्धात्मकता, उत्पादन, रोजगार और निर्यात को ध्यान में रखते हुए सरकार को घरेलू स्टील कीमतों और उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा करनी चाहिए।
-steelprices-msme-cicu-punjabindustry-ludhianaindustry