आपका बच्चा बड़ा हो रहा है - समय-समय पर उसके आधार बायोमेट्रिक्स का अपडेट भी सुनिश्चित करें

Nov21,2026 | Gurvinder Singh Mohali | Chandigarh



अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एम.बी.यू.) 5-17 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए 30 सितंबर 2027 तक मुफ्त है

चंडीगढ़, 21 नवंबर:

जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं, उनके बायोमेट्रिक विवरण, जिसमें उंगलियों के निशान, आइरिस पैटर्न और चेहरे की विशेषताएं शामिल हैं, भी समय के साथ-साथ विकसित होते रहते हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनके आधार बायोमेट्रिक रिकॉर्ड उनके विकास के अनुसार अपडेट रहें, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यू.आई.डी.ए.आई.) द्वारा 5 वर्ष की आयु में और फिर 15 वर्ष की आयु में बायोमेट्रिक अपडेट को अनिवार्य किया गया है।

यू.आई.डी.ए.आई. के प्रवक्ता ने बताया कि माता-पिता और अभिभावकों को यह सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है कि यह अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एम.बी.यू.) निर्धारित आयु के अंदर-अंदर पूरा किया जाए ताकि भविष्य में बच्चों को प्रमाणीकरण से संबंधित संभावित कठिनाइयों से बचाया जा सके।

अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट बच्चे की आधार बायोमेट्रिक जानकारी को अप-टू-डेट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इस प्रकार जहां भी आवश्यकता हो निर्बाध आधार प्रमाणीकरण की सुविधा मिलती है। प्रवक्ता ने बताया कि बायोमेट्रिक्स का समय पर अपडेट बच्चों को आधार-सक्षम सेवाओं और शैक्षिक प्रक्रियाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं, छात्रवृत्तियों और अन्य सेवाओं सहित विभिन्न अवसरों, जहां आधार प्रमाणीकरण की आवश्यकता हो सकती है, तक पहुंचने के दौरान संभावित असुविधा से बचने में मदद करता है।

इसके अलावा यू.आई.डी.ए.आई. 30 सितंबर 2027 तक 5 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट को मुफ्त में पूरा करने की सुविधा दे रहा है। नियमित एम.बी.यू. कैंप सभी स्कूलों में लगाए जा रहे हैं, इस पहल के माध्यम से माता-पिता को इस समय के दौरान एम.बी.यू. के लिए बिना कोई शुल्क दिए अपने बच्चों के आधार बायोमेट्रिक रिकॉर्ड स्कूल में ही अपडेट करवाने का अवसर दिया जा रहा है।

माता-पिता को अपने बच्चों के स्कूलों में आयोजित एम.बी.यू. कैंपों में इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है क्योंकि ये कैंप बायोमेट्रिक अपडेट को पूरा करने के लिए एक सुविधाजनक माध्यम प्रदान करते हैं। माता-पिता, इन आधार एम.बी.यू. कैंपों के लिए समय-सारणी और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए स्कूल प्रिंसिपल या स्कूल प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।

बच्चे अपने बायोमेट्रिक अपडेट नजदीकी आधार सेवा केंद्र या सेवा की पेशकश करने वाले अन्य अधिकृत आधार केंद्रों पर भी करवा सकते हैं।

यू.आई.डी.ए.आई. आधार सेवा केंद्र सप्ताह के सातों दिन काम करते हैं, जिससे लोगों को अपनी सुविधा के अनुसार, लागू परिचालन समय और सेवा की उपलब्धता का लाभ उठाने की सुविधा मिलती है। माता-पिता को इस सुविधा का लाभ उठाने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा जाता है कि उनके बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट समय पर पूरे करवाए जाएं।

यू.आई.डी.ए.आई. क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ सभी माता-पिता और अभिभावकों से अपील करता है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट समय पर पूरे हों और 30 सितंबर 2027 तक 5-17 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए मुफ्त एम.बी.यू. सुविधा का लाभ उठाया जाए।

-aadhaarupdate-uidai-biometricupdate-aadhaarforchildren-freeaadhaarupdate



TOP HEADLINES


*श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवा
आपका बच्चा बड़ा हो रहा है - समय-समय पर उसके आधार बायोम
एएसआई इकबाल सिंह हत्याकांड: दूसरा शूटर भूपिंदर उर्फ भि
विशेष लोक अदालत में पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं प्राधिकर
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के सम्मान में प्रस्ताव के बाव
चेक बाउंस के 3,628 मामलों में समझौते की मुहर, 110.87 क
*राजा वड़िंग स्पष्ट करें कि वह राहुल गांधी से इंसाफ मा
फूलचंद मुलाना को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
Skm ने विकास नीति की विफलता और मेक इन इंडिया - विकसित
पटियाला जेल में बंद युवा नेताओं से मुलाकात नहीं कर सके
अफसरों की उदासीनता से बदहाल है हरियाणा के सरकारी स्कूल
भाई अमृतपाल सिंह खालसा ने दादी चरण कौर को दी मुखाग्नि,
26 नवंबर भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन है, ‘आप’ क
खन्ना के गांव जैपुरा के पास खेतों की आग के धुएं ने उजा
एमएसएमई के भुगतान में देरी करने वाली कंपनियों पर सख्त
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के अंतर्गत जिला स्तरीय च
पंजाब के मुख्य सचिव को Ed का समन, 26 नवंबर को पेश होने
हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्
26 नवंबर को आप की 'खुशहाल पंजाब रैली' में बड़ी संख्या
चार दशकों बाद पूर्व छात्रा ने अपने शिक्षण संस्थान से प

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 53144049

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us