राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वामी श्रद्धानंद के त्याग और राष्ट्रसेवा को किया नमन

Nov1,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


     राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़, 1 नवंबर। राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने हरियाणा राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि विगत 60 वर्षों में हरियाणा के लोगों ने अपनी लगन और मेहनत से कृषि, खेल-कूद और उद्योग सहित अनेक क्षेत्रों में राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। उनकी कामना है कि हरियाणा निरंतर प्रगति करे और विकास के राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। 
राष्ट्रपति रविवार को कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल  में आयोजित 114वें स्थापना वर्ष समारोह एवं स्वामी श्रद्धानंद  के बलिदान की शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित ‘बलिदान शताब्दी समारोह’ में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी,  आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 
राष्ट्रपति ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद का जीवन अत्यंत प्रेरणादायक है। मुंशीराम से महात्मा मुंशीराम और फिर स्वामी श्रद्धानंद बनने की उनकी जीवन यात्रा वेदों की सेवा और समाज के उत्थान के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने वैदिक शिक्षा, नारी शिक्षा, कमजोर वर्गों के उत्थान, स्वतंत्रता संग्राम और सामाजिक एकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। स्वामी श्रद्धानंद जी ने अपनी निडरता और साहस से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा दी। वर्ष 1919 में दिल्ली के चांदनी चौक में रौलट एक्ट के विरोध में निकाले गए सत्याग्रह मार्च का उन्होंने बहादुरी से नेतृत्व किया। जलियांवाला बाग घटना के बाद अमृतसर में कांग्रेस अधिवेशन के आयोजन में भी उनकी अग्रणी भूमिका रही।
श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद सामाजिक एकता के प्रबल पक्षधर थे। उनका मानना था कि भारत की मुक्ति सामाजिक एकता बनाए रखने में निहित है। उन्होंने अस्पृश्यता जैसी कुप्रथा को दूर करने और दलितों के उत्थान को देश की उन्नति के लिए आवश्यक माना। उनके विचारों और कार्यों से प्रभावित होकर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने भी उनकी प्रशंसा की थी। राष्ट्रपति ने कहा कि स्वामी जी ने अपने व्यक्तित्व और कार्यों से देश-विदेश में अनेक लोगों को प्रभावित किया। वर्ष 1926 में उनकी हत्या के बाद महात्मा गांधी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को एक योद्धा की महान शहादत बताया था। 
राष्ट्रपति ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद ने गुरुकुल शिक्षा पद्धति को पुनर्जीवित और सुदृढ़ करने के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने गांव-गांव जाकर धनराशि एकत्रित की और गुरुकुल की स्थापना की, ताकि भारतीय शिक्षा और संस्कृति की धारा को नया जीवन मिल सके। उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि पिछले 114 वर्षों से गुरुकुल कुरुक्षेत्र स्वामी जी के मूल्यों और आदर्शों के अनुरूप विद्यार्थियों में ज्ञान और संस्कारों की अविरल धारा प्रवाहित कर रहा है। उन्होंने गुजरात के राज्यपाल के रूप में गुरुकुल को कुशल मार्गदर्शन देने के लिए आचार्य देवव्रत जी की सराहना की। उन्होंने कहा कि आचार्य देवव्रत की दूरदर्शी सोच से गुरुकुल परिसर में प्राचीनता और आधुनिकता तथा परंपरा और प्रगति का अद्भुत संगम दिखाई देता है। यहां विद्यार्थियों की दिनचर्या में शिक्षा के साथ प्राकृतिक कृषि, गो-संरक्षण और दैनिक यज्ञ भी शामिल हैं।
राष्ट्रपति ने युवाओं को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के संदेश ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए’ का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में असीम क्षमता है और वे देश के स्वाभिमान तथा सुरक्षा के लिए आवश्यक हर कार्य कर सकते हैं। युवाओं को अपने जीवन की जिम्मेदारी स्वयं उठानी चाहिए और दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास तथा निरंतर परिश्रम के साथ आगे बढ़ना चाहिए। 
उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है और ग्रामीण जीवन का बड़ा आधार कृषि है। इसलिए किसानों और ग्रामीणों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना तथा रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों से बचाने के प्रयास महत्वपूर्ण हैं। इस दिशा में आचार्य देवव्रत जी द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। 
राष्ट्रपति ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत केवल जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि एक जीवंत राष्ट्र है। राष्ट्र की आत्मा जागृत होगी तो देश की चेतना और सामर्थ्य भी जागृत होगी। उन्होंने युवाओं से निरंतर सीखने, आत्म-सुधार करने, अनुशासन और नैतिकता का पालन करने तथा समाज एवं राष्ट्र के व्यापक हित में कार्य करने का आह्वान किया। 
श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देशवासियों को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करते हुए आधुनिक ज्ञान-विज्ञान, तकनीक, नवाचार और उद्यमशीलता को अपनाना होगा। उन्होंने कामना की कि स्वामी श्रद्धानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेकर युवा शिक्षित, आत्मनिर्भर, समरस और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनें।

-droupadimurmu-swamishraddhanand-haryanafoundationday-gurukulkurukshetra-viksitbharat



TOP HEADLINES


कांग्रेस और अकाली दल-भाजपा सरकारों ने पंजाब की युवा पी
बिहार की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने श्री गुरु गोबिंद
मुख्यमंत्री नायब सैनी के सामने खुली विकास कार्यों की प
केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में मोहाली पहुंची समरसता
Samrasta Sankalp Yatra Receives Grand Welcome In Mohal
खेल हब के रूप में उभर रहा है पंजाब; मुख्यमंत्री भगवंत
समरसता संकल्प यात्रा लुधियाना से अगले पड़ाव के लिए रवा
भाजपा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने क
अमृतसर पुलिस ने 3.07 करोड़ रुपये मूल्य के 1,210 गुमशुद
पंजाब में बढ़ेगी ठंड, सुबह और रात के समय घनी धुंध की
प्रकाश पर्व के लिए 1822 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस
कांग्रेस विधायक के खून से लिखा पत्र सीएम को देने जाते
भाजपा चुनावी घोषणापत्र के लिए 3 हेल्पलाइन के माध्यम से
26 नवंबर को मोगा की महा रैली में 2027 पंजाब चुनाव का ब
Punjab में चुनावों से पहले पुलिस अधिकारियों के थोक तबा
*श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवा
आपका बच्चा बड़ा हो रहा है - समय-समय पर उसके आधार बायोम
एएसआई इकबाल सिंह हत्याकांड: दूसरा शूटर भूपिंदर उर्फ भि
विशेष लोक अदालत में पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं प्राधिकर
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के सम्मान में प्रस्ताव के बाव

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 53159143

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us