भारतीय जनता पार्टी की ओर से श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ‘समरसता संकल्प यात्रा’ आज सुबह लुधियाना से अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गई। यह यात्रा कल शाम बठिंडा और संगरूर से होते हुए लुधियाना पहुंची थी, जहां गुरुद्वारा गुरु रविदास जी के सामने संगतों ने इसका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने यात्रा के साथ पहुंचे भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार, प्रसिद्ध भोजपुरी गायक एवं लोकसभा सांसद मनोज तिवारी, उत्तराखंड के मंत्री देव राज, दिल्ली की विधायक शिखा राय, पंजाब भाजपा के महासचिव रजनीश धीमान, राजेश बागा, जीवन गुप्ता, रविकरण सिंह काहलों, पंजाब के विधायक कुंवर विजय प्रताप, साध्वी रेणुका जी, साध्वी निरंजना जी और सूरज भारद्वाज को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर यात्रा की सफलता और सरबत के भले के लिए अरदास भी की गई।
समराला में भव्य स्वागत
यात्रा के समराला पहुंचने पर संगतों ने इसका जोरदार स्वागत किया। यात्रा के मुख्य वाहन में सुशोभित गुरु रविदास जी की प्रतिमा और खड़ाऊं पर श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा की और जयकारे लगाए। इस अवसर पर स्वागत करने वालों में जिला अध्यक्ष अनूप शर्मा, अजय देवेश्वर और शनी शर्मा शामिल थे। यहां भी यात्रा के साथ पहुंचे नेताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
खमाणों में फतेहगढ़ साहिब की संगतों ने किया स्वागत
समराला के बाद यात्रा का अगला पड़ाव फतेहगढ़ साहिब जिला था। लुधियाना-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित शहर खमाणों में फतेहगढ़ साहिब जिले की संगतों ने जिला अध्यक्ष दीदार सिंह भट्टी के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर यात्रा के स्वागत के लिए अमनदीप राय, जगदीप सिंह चीमा, हरबंस लाल, कुलदीप सिंह सिद्धूपुर, कुलदीप सहोता और अन्य नेता बड़ी संख्या में पहुंचे हुए थे।
Samrasta-Sankalp-Yatra-Departs-From-Ludhiana-For-Its-Next-Destination
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)