*हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 11 नव नियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र*

Nov3,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh



*मान सरकार द्वारा वर्ष 2022 से अब तक जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग में 570 कर्मचारियों की भर्ती, सेवाओं में हुआ सुधार और विकास परियोजनाओं को मिली मजबूती*


पंजाब के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने आज विभाग में नव नियुक्त 11 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

पंजाब भवन में आयोजित संक्षिप्त समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री ने बताया कि ये नियुक्तियां पंजाब सरकार की अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की नीति के तहत की गई हैं। इस नीति के अंतर्गत सरकारी सेवा के दौरान दिवंगत हुए कर्मचारियों के पात्र पारिवारिक सदस्यों को रोजगार सहायता प्रदान की जाती है। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में एक जूनियर ड्राफ्ट्समैन, तीन क्लर्क और सात सेवादार शामिल हैं।

नव नियुक्त कर्मचारियों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त कर्मचारी अपनी समर्पित सेवाओं के माध्यम से पंजाब की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इन उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी प्रदान करके राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने नव नियुक्त कर्मचारियों से अपील की कि वे अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाएं तथा विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने के लिए काम करें।

राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने संबंधी मान सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए स. मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने के अभियान के तहत जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग में वर्ष 2022-23 से लगातार भर्तियां की जा रही हैं।

भर्ती का विवरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान विभाग में 44 उपमंडल इंजीनियर, 97 जूनियर इंजीनियर, 84 जूनियर ड्राफ्ट्समैन, 59 क्लर्क, 27 स्टेनो-टाइपिस्ट, 34 जूनियर टेक्नीशियन, 77 तकनीकी सहायक, 135 सेवादार, दो चौकीदार और 11 सफाई सेवक भर्ती किए गए हैं। ये सभी कर्मचारी पंजाब के विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं निभा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अतिरिक्त कर्मचारियों की भर्ती से विभाग की मानव संसाधन संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही चल रही और नई शुरू की जाने वाली विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभाग की कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि विभाग ग्रामीण पंजाब के निवासियों को स्वच्छ पेयजल और बेहतर स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ सरकार की रोजगार योजनाओं के तहत योग्य युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए भी प्रयासरत है।

नव नियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए स. हरदीप सिंह मुंडियां ने उम्मीद जताई कि वे जनसेवा के मूल्यों को कायम रखते हुए पूरी लगन से काम करेंगे और जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग की कार्यक्षमता तथा प्रगति में अपना योगदान देंगे।

इस अवसर पर नव नियुक्त कर्मचारियों और उनके पारिवारिक सदस्यों ने सरकारी क्षेत्र में सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान वित्तीय कमिश्नर (रेवेन्यू) श्रीमती जसप्रीत तलवार, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के प्रमुख सचिव श्री रामवीर, विभागाध्यक्ष श्रीमती सैयद सहरिश असगर तथा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं मुख्य अभियंता उपस्थित थे।

Hardeep-Singh-Mundian-Hands-Over-Appointment-Letters-



TOP HEADLINES


सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंड
*इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने इनोवेटिव कृषि परि
धनप्रीत कौर ने 1537 पुलिस प्रशिक्षुओं को दी बधाई, ईमान
1984 नरसंहार के पीड़ितों ने राहुल गांधी को दी खुली बहस
*त्योहारी सीजन के दौरान मिलावटखोरी पर कड़ी नजर: 110 क्
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्म
हरियाणा के अस्पताल दिवाली पर अलर्ट स्थिति में रहेंगे
हरियाणा में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को तीन माह से नहीं किय
युद्ध नशें विरुद्ध अभियान के तहत ड्रग कंट्रोल टीम ने प
हरियाणा में फिरौती के लिए धमकाने का सिलसिला थमा नहीं,प
ईडी की 47 घंटे की छापेमारी में कुछ नहीं मिला, न कोई दस
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफ
भाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों
गुरदासपुर में भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हट
अपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर
अपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर
*भगवंत मान सरकार द्वारा ‘मेरा घर, मेरे नाम’ योजना के त
खेडां वतन पंजाब दियां-2026 के तहत राज्य स्तरीय घुड़सवा
आप पंजाब एससी विंग ने दलितों और सिखों पर अत्याचार को
*वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने निराधार दावों को लेकर

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52826785

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us