*त्योहारी सीजन के दौरान मिलावटखोरी पर कड़ी नजर: 110 क्विंटल असुरक्षित खाद्य पदार्थ जब्त, 50 क्विंटल मिलावटी दूध उत्पाद नष्ट किए गए*

Nov4,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh



*त्योहारों के सीजन में पंजाब खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ बढ़ाई सतर्कता*

*पूरे राज्य से खाद्य पदार्थों के 1950 नमूने एकत्रित किए गए; 51 नमूनों को असुरक्षित घोषित किया*

*मिलावटखोरी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस; उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कानूनी कार्रवाई: डॉ. बलबीर सिंह*

चंडीगढ़, 4 नवंबर:


त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए पंजाब के खाद्य सुरक्षा विभाग ने राज्यभर में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी को रोकने और लोगों को सुरक्षित, पौष्टिक एवं शुद्ध खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बड़े स्तर पर निगरानी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का अभियान चलाया हुआ है।

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव कुमार राहुल के सख्त निर्देशों पर विशेष टीमें राज्य के सभी 23 जिलों में निर्माण इकाइयों, थोक मंडियों, मिठाई की दुकानों, डेयरियों, रेस्टोरेंटों और खुदरा दुकानों पर दिन-रात जांच कर रही हैं।

राज्य सरकार के इस सख्त रुख का उल्लेख करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने उन लोगों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई है, जो मामूली व्यावसायिक लाभ के लिए लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा, ''त्योहार खुशी और उत्सव का समय होते हैं और हर घर तक मिलावट रहित एवं पौष्टिक भोजन पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। मिलावटखोरी, नकली वस्तुओं का निर्माण करने या घटिया स्तर के खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ 'खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006' के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।''

राज्यभर में चलाए जा रहे इस अभियान की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पिछले एक महीने के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों के दिनों में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं, जैसे देसी घी, दूध, पनीर, खोया, पारंपरिक मिठाइयों, खाद्य तेलों, वनस्पति और मसालों पर विशेष रूप से कड़ी नजर रखी है।

इन छापेमारियों के दौरान विभाग ने 11 टन से अधिक ऐसे खाद्य पदार्थ जब्त किए हैं, जिनके असुरक्षित होने का संदेह था। इन खाद्य पदार्थों में देसी घी, पनीर, खोया, मिठाइयां, खाद्य तेल और वनस्पति शामिल हैं। इसके अलावा लगभग 5 टन मिलावटी दूध उत्पादों और मिठाइयों, जो खाने के लिए पूरी तरह अनुपयुक्त थीं, को भी नियमों के अनुसार नष्ट कर दिया गया है।

इस राज्यव्यापी अभियान के तहत विभाग ने प्रयोगशाला जांच के लिए कुल 1950 खाद्य नमूने एकत्रित किए। विशेष रूप से पनीर और खोये की शुद्धता की जांच के लिए चलाए गए अभियान के दौरान दूध और दूध से बने उत्पादों के 437 नमूने लिए गए और उनकी जांच की गई। इनमें से 218 नमूने निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिनमें से 51 नमूनों को आधिकारिक तौर पर असुरक्षित और मिलावटी घोषित किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी खाद्य कारोबारियों (एफबीओ) के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस दौरान, फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए), पंजाब की कमिश्नर कंवल प्रीत बराड़ ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे खाद्य इकाइयों पर कड़ी नजर रखें और किसी भी संदिग्ध वस्तु को जांच के लिए तुरंत खरड़ स्थित 'स्टेट फूड एंड ड्रग लैबोरेटरी' में भेजा जाए।

उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्वच्छता, रसोई में साफ-सफाई, कच्चे माल की गुणवत्ता और खाद्य वस्तुओं को उचित तरीके से भंडारित करने संबंधी मानकों पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

एफडीए कमिश्नर ने सभी खाद्य कारोबारियों, मिठाई विक्रेताओं और मिठाई निर्माताओं से अपील की कि वे त्योहारी सीजन के दौरान गुणवत्ता एवं स्वच्छता के उच्चतम मानकों को बनाए रखें।

उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की कि वे सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना विभाग को दें और केवल पंजीकृत एवं लाइसेंस प्राप्त प्रतिष्ठानों से ही खाद्य पदार्थ खरीदें।
-------

Punjab-Food-Safety-Department-Food-Adulteration-Unsafe-Food-Products-Milk-Products-Seized-Festive-Season-Food-Safety



TOP HEADLINES


*अमृतसर में दो उज़ी बंदूकों सहित 8 हथियार, 34 किलो हेर
*अमृतसर में दो उज़ी बंदूकों सहित 8 हथियार, 34 किलो हेर
42 घंटे की ईडी रेड के दौरान भाजपा ने मुझे पार्टी में श
जनगणना 2027: विशेष प्रभारों (स्पेशल चार्जिज) को लेकर र
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदान केंद्रों के युक
ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भगवंत मान सरकार द्
*भगवंत मान सरकार के पेंशनर सेवा पोर्टल ने पेंशन सेवा प
देश के सर्वाधिक प्रदूषित 12शहरों में सात शहर हरियाणा क
नीची बिजली की तारें बनीं किसान के लिए मुसीबत, पराली से
राहुल चर्चा के लिए हरियाणा का कोई चौराहा चुन ले : अमित
भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों के 1
मलेरकोटला में भाजपा को मिली बड़ी मजबूती अकाली नेता, पू
पीसीएस परीक्षा परिणामों को लेकर उठे सवालों पर केवल सिं
कर्मचारियों के बकाया डीए का पूरा भुगतान करे पंजाब सरका
परविंदर झोटा के परिवार और पंजाब सरकार के बीच बनी सहमति
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 भारत बड़ी जीत के साथ
कांग्रेस के पास पंजाब के लिए न कोई विज़न या न कोई लीडर
*वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पनबस क
परिवहन मंत्री से वार्ता के बाद हरियाणा रोडवेज कर्मचारि
*भगवंत मान सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52851962

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us