पीएम मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Oct20,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


 
पंजाब के मुख्यमंत्री को दिल्ली हवाई अड्डे पर 3 घंटे रोका गया, फिर ऊपर से दबाव के तहत बेतुका 50,000 रुपये का चालान काटा गया: बलतेज पन्नू
 
दिल्ली की सीमाओं पर किसानों को 18 महीने रखने से लेकर पंजाब का फंड रोकने तक, केंद्र ने हर मौके पर पंजाब का गला घोंटने की कोशिश की है: बलतेज पन्नू
 
मोदी सरकार को डर है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब में निवेश लेकर आएंगे, इसलिए उन्हें विदेश दौरे की इजाजत नहीं दी जा रही: बलतेज पन्नू
 
मोदी सरकार नहीं चाहती कि पंजाब प्रगति करे या इसका कोई ऐसा मुख्यमंत्री हो जो अपने लोगों के लिए काम करे: बलतेज पन्नू
 
चंडीगढ़, 20 अक्टूबर:
 
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने केंद्र की मोदी सरकार की पंजाब-विरोधी चालों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पंजाब तथा पंजाबियत को नीचा दिखाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती। पन्नू ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पेरिस से वापसी पर दिल्ली एयरपोर्ट पर जान-बूझकर तीन घंटे रोके रखा गया और उसके बाद 50,000 रुपये का बेतुका चालान भी काट दिया गया, जो कि पंजाब के अस्तित्व और सम्मान पर सीधा हमला है।
 
बलतेज पन्नू ने केंद्र सरकार की पंजाब-विरोधी नीतियों की फेहरिस्त गिनाते हुए कहा कि चाहे दिल्ली की सीमाओं पर डेढ़ साल तक किसानों को जबरन बैठाकर रखना हो, या पंजाब के हक के फंड रोककर रखने हों, केंद्र सरकार हर स्तर पर पंजाब का गला घोंटने की कोशिश करती रही है।
 
पन्नू ने कहा कि अब तक कम से कम चार बार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को विदेश यात्रा की इजाजत इसलिए नहीं दी गई क्योंकि मोदी सरकार को डर है कि अगर मुख्यमंत्री विदेश गए तो वहां से निवेश और फंड लाकर पंजाब को तरक्की की राह पर ले जाएंगे।
 
पन्नू ने बताया कि जब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार पेरिस (फ्रांस) की यात्रा की, जहां वे विश्व के दूसरे सबसे बड़े फूड फेस्टिवल में पंजाब के मशहूर राजमा और सफेद चने (छोले) जैसे उत्पाद लॉन्च करने गए थे, तो वहां भी केंद्र सरकार ने अपनी संकीर्ण मानसिकता का सबूत दिया। माननीय उच्च न्यायालय ने स्पष्ट आदेश दिए थे कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनका बनता प्रोटोकॉल दिया जाए, लेकिन केंद्र की बदनीयती देखिए कि पेरिस में कौंसलेट जनरल (महावाणिज्य दूत) तक मुख्यमंत्री साहब से मिलने नहीं आया।
 
पन्नू ने कहा कि केंद्र सरकार की खीझ और बदनीयती यहीं नहीं रुकी। जब मुख्यमंत्री भगवंत मान पेरिस से वापस लौटकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें जान-बूझकर तीन घंटे रोककर रखा गया। बहानेबाजी यह की गई कि "आपका सामान अभी आ रहा है", "आपका सामान अभी चेक किया जा रहा है", जो कि सरासर झूठ और पंजाब की तौहीन है।
 
पन्नू ने बताया कि तीन घंटे के बाद जब मुख्यमंत्री भगवंत मान को जाने दिया गया और सामान गाड़ी में रखकर जाने लगे, तो उसी समय अधिकारी पीछे दौड़कर आए और कहा कि उन पर "ऊपर से बहुत प्रेशर" है और 50,000 रुपये का चालान काट दिया गया। यह बात खुद अधिकारियों ने स्वीकार की कि उन पर दबाव है, जो यह साबित करता है कि यह सब कुछ ऊपर से आए आदेशों के तहत किया गया।
 
बलतेज पन्नू ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि क्या आज तक भारत के किसी राज्य के मुख्यमंत्री को इस तरह एयरपोर्ट पर तीन घंटे रोके रखा गया है? क्या आज तक किसी राज्य के मुख्यमंत्री का 50,000 रुपये का चालान काटकर उसे अपमानित किया गया है? यह सिर्फ और सिर्फ इसलिए हो रहा है क्योंकि भगवंत मान पंजाबी हैं, पंजाब के मुख्यमंत्री हैं और पंजाब की बेहतरी के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
 
पन्नू ने तीखे शब्दों में कहा कि मोदी सरकार पंजाब की तरक्की से खौफजदा है। केंद्र सरकार नहीं चाहती कि पंजाब किसी भी मामले में प्रगति करे, या पंजाब का भला सोचने वाला कोई मुख्यमंत्री पंजाबियों को मिले। केंद्र सरकार हर तरह से अड़ंगे लगा रही है, हर तरह की रुकावटें खड़ी कर रही है, लेकिन पंजाब के स्वाभिमान को कोई दबा नहीं सकता।

-punjabpolitics-bhagwantmann-baltejpannu-punjabiyat-aamaadmiparty



TOP HEADLINES


*अमृतसर में दो उज़ी बंदूकों सहित 8 हथियार, 34 किलो हेर
*अमृतसर में दो उज़ी बंदूकों सहित 8 हथियार, 34 किलो हेर
42 घंटे की ईडी रेड के दौरान भाजपा ने मुझे पार्टी में श
जनगणना 2027: विशेष प्रभारों (स्पेशल चार्जिज) को लेकर र
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदान केंद्रों के युक
ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भगवंत मान सरकार द्
*भगवंत मान सरकार के पेंशनर सेवा पोर्टल ने पेंशन सेवा प
देश के सर्वाधिक प्रदूषित 12शहरों में सात शहर हरियाणा क
नीची बिजली की तारें बनीं किसान के लिए मुसीबत, पराली से
राहुल चर्चा के लिए हरियाणा का कोई चौराहा चुन ले : अमित
भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों के 1
मलेरकोटला में भाजपा को मिली बड़ी मजबूती अकाली नेता, पू
पीसीएस परीक्षा परिणामों को लेकर उठे सवालों पर केवल सिं
कर्मचारियों के बकाया डीए का पूरा भुगतान करे पंजाब सरका
परविंदर झोटा के परिवार और पंजाब सरकार के बीच बनी सहमति
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 भारत बड़ी जीत के साथ
कांग्रेस के पास पंजाब के लिए न कोई विज़न या न कोई लीडर
*वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पनबस क
परिवहन मंत्री से वार्ता के बाद हरियाणा रोडवेज कर्मचारि
*भगवंत मान सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52852784

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us