गिल रोड पर दर्दनाक हादसा, पीआरटीसी के नीचे आने से बुलेट चालक की मौत
Nov3,2026
| Anil Passi | Ludhiana
लुधियाना से संगरूर जा रही थी बस, सड़क की खराब हालत के कारण संतुलन बिगड़ने की आशंका
बस चालक मौके से फरार, कंडक्टर को पुलिस ने हिरासत में लिया
लुधियाना, 3 नवम्बर ( अनिल पासी): शहर के गिल रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लुधियाना से संगरूर जा रही PRTC की बस की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क की खराब हालत के कारण बुलेट चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह बस के नीचे आ गया। इस दौरान बस का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बस चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, जबकि बस कंडक्टर को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के वास्तविक कारणों और जिम्मेदारी का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
Gill-road-accident-ludhiana-news-prtc-bus-accident-bullet-rider-death-punjab-road-accident